बॉलीवुड

Tiger 3 Box Office Collection Day 9: सोमवार को धड़ाम से गिरी सलमान खान की टाइगर 3, आई 50% से ज्यादा की गिरावट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 21, 2023, 08:27 AM IST

Tiger 3 Box Office Collection Day 9 (Early Estimates): सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी स्टारर टाइगर 3 ने इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म का इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 250 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है।

Image

Tiger 3 Box Office Collection Day 9

Tiger 3 Box Office Collection Day 9 (Early Estimates): सलमान खान (Salman Khan), कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और इमरान हाशमी (Imran Hashmi) स्टारर टाइगर 3 ने इंडिया के साथ ही वर्ल्डवाइड भी अच्छी खासी कमाई कर ली है। फिल्म का इंडिया बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 250 करोड़ के नजदीक पहुंच गया है। दिवाली पर रिलीज हुई टाइगर 3 इस साल की कुछ सबसे बड़ी फिल्मों में से एक साबित हो गई है। टाइगर 3 के जरिए सलमान खान की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला भी खत्म हो गया है और उनकी दमदार वापसी हो गई है।

इससे पहले साल 2023 में ही रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान फ्लॉप साबित हो गई थी। हालांकि वीकेंड के बाद अब टाइगर 3 की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। आइए इसके पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

टाइगर 3 की कमाई में आई भारी गिरावट

Sacnilk की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की मूवी ने सोमवार को 5 करोड़ के लगभग कमाई की है, जो 9वें दिन के हिसाब से काफी कम लग रही है। टाइगर 3 ने रविवार को 10.82 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद अब फिल्म की कमाई में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। फिल्म के टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह सिर्फ इंडिया में ही 233 करोड़ के पार पहुंच गया है। भाईजान की इस मूवी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article