Tiger Shroff Firing Case: नेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में पकड़े गए आरोपियों में से एक ऋतिक 14 अक्टूबर तक रेपिडो कंपनी में राइडर का काम करता था। इस घटना के संज्ञान में आते ही रेपिडो कंपनी ने अपना बयान एक्स पर पोस्ट किया है। कंपनी ने कहा कि इस माले में पुलिस जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं। रैपिडो हिंसा और किसी भी आपराधिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है।
कहा- इस घटना को लेकर हम बेहद चिंतित
इस मामले में रैपिडो ने लिखा- टाइगर श्रॉफ और उनकी टीम से जुड़ी घटना को लेकर हम बेहद चिंतित हैं। हमें राहत है कि टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। मीडिया में रैपिडो प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के रूप में पंजीकृत एक व्यक्ति का जिक्र किया जा रहा है। वह व्यक्ति 14 अक्टूबर से हमारे प्लेटफॉर्म पर कैप्टन के तौर पर सक्रिय नहीं है। भारत की गिग इकोनॉमी में यह आम बात है कि लोग एक ही समय में कई प्लेटफॉर्म पर पंजीकृत होते हैं। घटना वाले दिन उक्त व्यक्ति ने रैपिडो की सेवाओं का इस्तेमाल एक ग्राहक के रूप में किया था।
हम अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं और जांच में उनका सहयोग कर रहे हैं। हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए अधिकारियों द्वारा मांगी गई सभी जानकारियां साझा की हैं। रैपिडो हिंसा और किसी भी आपराधिक गतिविधि के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। हम जांच में अधिकारियों को अपना पूरा सहयोग देना जारी रखेंगे।
वहीं, इस मामले में पुलिस ने जांच को और तेज कर दिया है। सोनीपत आरोपी रेहान के दोस्त समीर से भी पुलिस ने पूछताछ की है। अवैध हथियार के मामले में रेहान के साथ समीर भी जेल में बंद था। समीर से पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे डिटेन किया था। समीर की पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है। पुलिस उसे सिर्फ पूछताछ के लिए लेकर गई थी।
अब तक का अपडेट, तीन गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमला मामले में राजस्थान की कोटा पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टाइगर श्रॉफ पर हमले के संदिग्धों में से एक को नाबालिग बताया जा रहा है। तीनों शूटरों को मुंबई पुलिस को सौंप दिया गया है। कोटा की SP तेजस्विनी गौतम ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के मामले में रेहान ही मुख्य आरोपी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जनरल कोच में सफर कर रहे थे और वह दिल्ली के रास्ते नेपाल भागने की फिराक में थे।
इस बीच टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी रेहान के पिता का बयान सामने आया है। रेहान के पिता का कहना है कि उसे कानून के अनुसार सख्त सजा मिले। रेहान के पिता के अनुसार उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि वह पिछले 12-13 साल से रेहान की मां के संपर्क में नहीं हैं और रेहान व उसका छोटा भाई अपनी मां के साथ ही रहते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग 4-5 महीने पहले उन्हें रेहान के खिलाफ आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले की जानकारी भी मिली थी। दब उसकी मां ने उसे जमानत पर छुड़वाया था।
बता दें कि इस मामले से बॉलीवुड में सनसनी फैल गई है और एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री के गैंगस्टरों के निशाने पर आने की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
