बॉलीवुड

Son of Sardaar 2 X Review: फुल ऑन फैमिली ड्रामा और कॉमेडी का डोज लेकर आई अजय देवगन की मूवी, जनता ने दिए असली रिव्यू

Son of Sardaar 2 X Review: अजय देवगन( Ajay Devgan) -मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) और जबरदस्त कलाकारों की टोली से सजी फिल्म सन ऑफ सरदार पार्ट 2 के साथ रिलीज हो गई है। इस कॉमेडी ड्रामा पर लोग अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं। आइए बताते हैं लोगों ने फिल्म देखकर क्या कहा

Image

Pic Credit: X

Son of Sardaar 2 X Review: अजय देवगन( Ajay Devgan) -मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) -रवि किशन( Ravi Kishan) जैसे स्टार्स से सजी हुई फिल्म सन ऑफ सरदार 2 रिलीज हो गई है। फिल्म के पहले पार्ट को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था जिस कारण इसका दूसरा पार्ट फैंस की डिमांड पर आया। फिल्म का पहला पार्टी फैमिली ड्रामा था और दूसरा पार्ट भी ऐसा ही है। कॉमेडी-ड्रामा मूवी का दर्शक बेताबी से इंतजार कर रहे थे। इस बार ट्रेलर में फिल्म की कहानी कुछ हटकर दिखाई गई थी। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए लोग थिएटर में चले गए हैं। इसे देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी का कहना है मूवी में पुराने वाली वाइब है तो कोई इसे बोरिंग बता रहा है। आइए आपको बताते हैं कैसी लगी लोगों को सन ऑफ सरदार 2

सन ऑफ सरदार 2( Son of Sardaar 2) देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने रिव्यू दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि फिल्म ने पुराने वाली वाइब बरकरार रखी है। फिल्म में कॉमेडी और फैमिली ड्रामा है जो हँसाने का काम करता है।

एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म में वहीं पुराने वाला ड्रामा दिखाई दिया। कुछ सीन पार्ट 1 की याद दिलाते हैं। फर्स्ट डे फर्स्ट शो मजेदार रहा।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि मूवी में भर-भरकर कॉमेडी और ड्रामा है। एक बार तो यह आपको देखनी ही चाहिए।

हालांकि किसी को फिल्म में किरदारों की एक्टिंग पसंद नहीं आ रही। एक यूजर ने लिखा कि अजय देवगन ने फलं में ओवरएक्टिंग की है।

यहाँ देखें फैंस के ट्वीट:

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article