Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) इन दिनों अपनी फिल्मों से साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के साथ नजर आती हैं, तो कभी कोई बयान लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेता है। इन सब के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में शानदार मौजूदगी दर्ज कराने के बाद मुंबई वापस लौट आईं। एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय वह काफी खुश नजर आईं और कैमरों की तरफ देखकर मुस्कुराते हुए आगे बढ़ीं। इस दौरान ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा कहा, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Kaali Kheti: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jackie Shroff की फिल्म, सामने आई रिलीज डेट
ऐश्वर्या राय ने पैप्स से की बात
एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह ऐश्वर्या राय का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वायरल वीडियो में ऐश्वर्या राय मुंबई एयरपोर्ट के अराइवल गेट से बाहर निकलते हुए पैपराजी की तरफ मुस्कुराते और हाथ हिलाते हुए नजर आईं। उन्होंने मुस्कुराकर पैपराजी का अभिवादन किया। जब फोटोग्राफर्स ने उनसे ऑटोग्राफ मांगा तो ऐश्वर्या रुक गईं। लगातार ऑटोग्राफ मांगने पर ऐश्वर्या नाराज नहीं हुईं। इसके बजाय एक्ट्रेस ने उनकी बात मान ली और प्यार से एक फोटोग्राफर को अपना ऑटोग्राफ दिया। इसके बाद उन्होंने जल्दी से उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। एक्ट्रेस वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है, 'आओ ग्रुप में। चलिए, ये सब बंद कीजिए।' इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए फैंस और फोटोग्राफर्स के साथ पोज दिए।
टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Ad Controversy: शाहरुख खान, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने दिया FDA के नोटिस का जवाब, Tukaram Mundhe ने किया ये खुलासा
पेरिस में भी छाई रहीं ऐश्वर्या
मुंबई लौटने से पहले ऐश्वर्या ने पेरिस फैशन वीक में अपने लुक और रैंप वॉक से खूब सुर्खियां बटोरीं। 28 सितंबर को उन्होंने लॉरियल पेरिस के शो में रैंप वॉक किया था। इस दौरान उनके नए रेड टोन वाले हेयर कलर ने भी खूब ध्यान खींचा। ऐश्वर्या के साथ शो में केंडल जेनर, ईवा लोंगोरिया, वियोला डेविस, जेन फोंडा और सिमोन एशली जैसी इंटरनेशनल स्टार्स भी नजर आईं। पेरिस में ऐश्वर्या की सेलीन डियोन (Celine Dion) और सिमोन एशली (Simone Ashley) के साथ तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे।
