बॉलीवुड

Ad Controversy: शाहरुख खान, अजय देवगन-टाइगर श्रॉफ ने दिया FDA के नोटिस का जवाब, Tukaram Mundhe ने किया ये खुलासा

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 30, 2026, 12:07 PM IST

Tukaram Mundhe on Bollywood Stars Notice: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) से जुड़े विमल इलायची (Vimal Elaichi) विज्ञापन विवाद में अब मामले ने एक और अहम मोड़ लिया है।

Image

नोटिस पर स्टार्स ने दिया जवाब (Image Source: Reddit)

Tukaram Mundhe on Bollywood Stars Notice: बॉलीवुड के तीन बड़े सितारे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों विमल इलायची विज्ञापन को लेकर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA के नोटिस का सामना कर रहे हैं। इसको लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अब इस मामले में महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने नई जानकारी दी है। उनके मुताबिक तीनों एक्टर्स की तरफ से नोटिस का जवाब मिल चुका है। तो चलिए जानते हैं तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) ने इस नोटिस से जुड़ी क्या-क्या जानकारी दी है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

तुकाराम मुंढे ने कही ये बात

शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ के विमल इलायची विज्ञापन को लेकर चल रहा विवाद अब काफी आगे पहुंच गया है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने पुष्टि की है कि इस कैंपेन को लेकर जारी किए गए शो-कॉज नोटिस के बाद तीनों एक्टर्स की तरफ से जवाब मिल गया है। तुकाराम मुंढे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 'उन नोटिस को लेकर तीनों के जवाब आ गए हैं। उनमें से दो ने सुनवाई की मांग की थी। उनकी सुनवाई कल पूरी हो गई और अब हम आगे की प्रक्रिया कर रहे हैं।' लेकिन वो दो स्टार्स कौन है जिन्होंने सुनवाई की मांग की है इसका खुलासा नहीं हो पाया है।

क्या है पूरा मामला?

FDA की आपत्ति सिर्फ इलायची वाले प्रोडक्ट को लेकर नहीं है, बल्कि ब्रांडिंग को लेकर है। विभाग का कहना है कि विमल इलायची की ब्रांड पहचान का संबंध विमल पान मसाला से जुड़ सकता है। इसी वजह से विज्ञापन को लेकर सरोगेट एडवर्टाइजिंग का सवाल उठाया गया है। नोटिस में एक्टर्स से उनके एंडोर्समेंट कॉन्ट्रैक्ट, कैंपेन से जुड़ी जानकारी और विज्ञापन करने से पहले की गई जांच-पड़ताल यानी ड्यू डिलिजेंस के बारे में भी जानकारी मांगी गई थी। साथ ही उनसे इस कैंपेन में अपनी भागीदारी को लेकर जवाब मांगा गया था।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article