बॉलीवुड

Kaali Kheti: इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी Jackie Shroff की फिल्म, सामने आई रिलीज डेट

Kaali Kheti to release Date Out: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर अपनी हॉरर फिल्म 'काली खेती' का पोस्टर जारी करते हुए रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

Image

'काली खेती' की रिलीज डेट आई सामने (Pic Credit: Instagram)

Kaali Kheti to release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्शन-कॉमेडी फिल्में बनने के बाद अब हर कोई हॉरर थ्रिलर में हाथ अजमा रहा है। ऐसे में अब दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ और शरद केलकर भी एक शानदार हॉरर मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसका टाइटल मेकर्स ने 'काली खेती' (Kaali Kheti) रखा है। इस मूवी की घोषणा के बाद से ही फैन्स 'काली खेती' को बड़े परदे पर देखने के लिए बेताब हैं। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। यह फिल्म विरासत और दबे हुए रहस्यों के इर्द-गिर्द बुनी गई है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'Hanuman Ansh' की सफलता देख गदगद हुए Ayushmann Khurrana, बोले 'इसने इंडियन सिनेमा को...')

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'काली खेती'

बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने कुछ घंटों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'काली खेती' की रिलीज डेट पेश कर दी है। यह फिल्म 23 अक्टूबर के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का शानदार पोस्टर भी जारी किया गया है। यह फिल्म दर्शकों को एक ऐसी डरावनी दुनिया में ले जाने का दावा करती है, जहां डर सिर्फ अंधेरे से नहीं बल्कि समाज और उसके भीतर छिपी सच्चाइयों से भी पैदा होता है। फिल्म में जैकी श्रॉफ और शरद केलकर के साथ नेहा सरगम भी अहम रोल में दिखाई देंगी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Vidya Balan की झोली में आ गिरी R Balki की धांसू फिल्म, 17 सालों बाद मिलाया हाथ)

निर्देशक का मानना है कि फिल्म में दिखाई गई भयावह दुनिया समाज के लिए एक तरह का आईना है। यहां डर केवल काल्पनिक घटनाओं से नहीं बल्कि उन सच्चाइयों से भी पैदा होता है, जो दर्शकों को किसी न किसी रूप में जानी-पहचानी लग सकती हैं। 'काली खेती' का निर्माण सना खान ने ब्लैककैनवास स्टूडियो के बैनर तले किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article