बॉलीवुड

जानिए कौन हैं आदिपुरुष में हनुमान का किरदार निभाने वाले एक्टर, बजरंगबली से ये है खास कनेक्शन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 08:50 PM IST

Adipurush movie Devdatta Gajanan Naage: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष का टीजर रिलज हो गया है। इस टीजर में हनुमान का किरदार चर्चा में है। इस रोल को एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं। देवदत्त गजानन नागे मराठी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। जानिए कौन हैं एक्टर देवदत्त गजानन नागे।

Image

Aadipurush Teaser

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है।
  • टीजर में हनुमान का किरदार काफी चर्चा में है।
  • हनुमान का रोल एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं।

Adipurush movie Devdatta Gajanan Naage: प्रभास की फिल्म आदिपुरुष टीजर रिलीज के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। रामायण पर आधारित इस फिल्म के किरदारों के लुक और वीएफक्स को सोशल मीडिया जमकर ट्रोल कर रहे हैं। हो गया है। आदिपुरुष में सैफ अली खान के लंकापति रावण के लुक और हनुमान के किरदार को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। सोशल मीडिया पर आदिपुरुष के राम, हनुमान, माता सीता और रावण की तुलना रामानंद सागर की रामायण के किरदारों से कर रहे हैं। फिल्म में हनुमान का किरदार एक्टर देवदत्त गजानन नागे निभा रहे हैं।

41 साल के देवदत्त गजानन नागे (Devdatta Gajanan Naage) ने मराठी फिल्म और सीरियल में काफी एक्टिव हैं। देवदत्त गजानन नागे ने कलर्स चैनल के सीरियल 'वीर शिवाजी' से अपना टीवी डेब्यू किया था। इस सीरियल में उन्होंने तानाजी का किरदार निभाया था। इसके अलावा टीवी सीरियल 'जय मलहार' में भगवान खंडोबा के किरदार से उन्हें पहचान मिली थी। टीवी के अलावा फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने सत्यमेव जयते और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई दोबारा में काम किया है।

भगवान हनुमान से है खास कनेक्शन

देवदत्त गजानन नागे फिटनेस फ्रीक हैं। वह 17 साल की उम्र में पहली बार जिम गए थे। इस जिम का नाम हनुमान व्यायाम स्थल था। अपनी दमदार फीजीक के कारण ही उन्हें फिल्म में हनुमान का किरदार मिला था। सोशल मीडिया पर वह अपने वर्कआउट वीडियोज भी शेयर करते हैं। इसके अलावा मराठी सीरियल मृत्युंजय करनाची अमरगाथा और कलय तसमय नमह में भी काम किया है। साल 2020 आई अजय देवगन की फिल्म तान्हाजी द अनसंग वॉरियर में सौर्याजी मालुसारे का रोल निभाया था।

पर्सनल लाइफ की बात करें तो देवदत्त गजानन नागे ने कंचन नागे से शादी की थी। फिलहाल वह महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं। आदिपुरुष 12 जनवरी 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म में कृति सेनन सीता के रोल में हैं। प्रभास भगवान राम के रोल में हैं। इसके अलावा सनी सिंह लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article