Rasha Thadani's Next With Jaya Krishna Ghattamaneni: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के भतीजे और दिवंगत सुपरस्टार कृष्णा के पोते जया कृष्ण घट्टामनेनी (Jaya Krishna Ghattamaneni) तेलुगु इदुस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह मूवी अजय भूपति (Ajay Bhupathi) के निर्देशन में बनकर तैयार होगी। फिल्म का टाइटल फिलहाल 'एबी4' रखा गया है। बताया जा रहा है कि अजय भूपति इस मूवी के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। निर्माताओं ने अब आधिकारिक तौर पर फिल्म में लीड हीरोइन के नाम का खुलासा कर दिया है। इस मूवी में 90 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी की एंट्री हो गई है।
तेलुगु डेब्यू करने जा रही हैं राशा थडानी
रवीना टंडन की बेटी राशा थादानो को अब बॉलीवुड के बाद तेलुगु इंडस्ट्री में डेब्यू करते हुए देखा जाएगा। इस मूवी में राशा थडानी को जया कृष्ण के अपोजिट बड़े परदे पर रोमांस करते हुए देखा जाएगा। डायरेक्टर अजय भूपति ने अपने एक्स अकाउंट पर यह खबर फैन्स के बीच साझा की है। अजय भूपति ने एक्स अकाउंट पर लिखा, 'तेलुगु सिनेमा में गॉर्जियस और टैलेंटेड राशा थडानी का रास्ता बन गया है। उनकी स्क्रीन प्रेसेंस और परफॉर्मेंस को AB4 में देखने का मौका मिलेगा।'
राशा थडानी ने भी इंस्टाग्राम पर लिखा, 'नई शुरुआत के आभार! मैं तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही हूं। इस अवसर के लिए अजय भूपति सर का धन्यवाद। इस जर्नी को शुरू करने के लिए उत्साहित हूं!' बताते चलें राशा थडानी ने अजय देवगन की फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। फिल्म से उम्मीद थी कि ये बॉक्स ऑफिस धांसू कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मुंज्या फेम अभय वर्मा और राशा थडानी हाल ही में दिल्ली में अपनी आने वाली फिल्म 'लैके लाइका' के प्रमोशनल गाने की शूटिंग के लिए स्पॉट किए गए। सौरभ गुप्ता द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2026 की गर्मियों में रिलीज होगी।
