बॉलीवुड

ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत पर काम शुरू करने जा रहे हैं आमिर खान, कहा 10-15 साल तक फिल्में बनाऊंगा

Aamir Khan talk about his Dream Project: आमिर खान ने हाल ही में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह प्रोजेक्ट डायरेक्ट ज्यादा करना चाहते हैं। अब आमिर ने कहा है कि मैं अपने सपने के बारे में सोच रहा हूँ, आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा

Image

Aamir Khan talk about his Dream Project

Aamir Khan talk about his Dream Project: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान( Aamir Khan) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान दे रहे हैं। आमिर खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन अब वह आगे आने वाली फिल्मों के लिए कमर कसे हुए हैं। हाल ही में आमिर खान ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट महाभारत के बारे में बात की। आमिर खान ने पहले बताया था कि महाभारत पर फिल्म बनाना उनका सपना है। अब आमिर ने कहा है कि मैं अपने सपने के बारे में सोच रहा हूँ

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान आमिर खान( Aamir Khan) ने बताया कि मैं महाभारत को पर्दे पर उतारना चाहता हूँ । उन्होंने कहा, महाभारत बनाना मेरा सपना है, इसलिए शायद अब मैं उस सपने के बारे में सोच पाऊंगा। देखते हैं कि इसमें मेरा कोई किरदार होगा या नहीं। "उन्होंने आगे कहा, मुझे बच्चों की कहनियां बहुत पसंद है, मुझे लगता है कि भारत में हम बच्चों से संबंधित चीजें कम बनाते हैं, आमतौर पर हम इसे बाहर से मँगवाते हैं और उसे डब कर देते हैं।

उन्होंने आगे कहा यह भी कहा कि वह हर साल एक फिल्म में एक्टिंग करना चाहते हैं, लेकिन वह अधिक से अधिक प्रोजेक्ट्स को डायरेक्ट करना चाहते हैं। आमिर ने बताया, एक अभिनेता के तौर पर मैं एक बार में एक ही फिल्म करता हूं और मैं इससे खुश हूं। मैं एक निर्माता के तौर पर और अधिक फिल्में करने की कोशिश कर रहा हूं। अगले महीने मैं 60 साल का हो जाऊंगा और अगले 10 से 15 सालों तक मैं और अधिक काम करूंगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article