बॉलीवुड

बेटी की सगाई में 'पापा कहते हैं' पर जमकर नाचे आमिर खान, वायरल वीडियो में एक्टर को पहचान पाना हुआ मुश्किल...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 01:48 PM IST

आमिर खान की बेटी आयरा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे से सगाई कर ली है। सगाई के फंक्शन का वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाई हुई है। बेटी की सगाई में आमिर खान ने अपने भाई मसूर के साथ पापा कहते हैं पर जमकर डांस किया।

Image

aamir khan (credit pic : instagram)

आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने अपने बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से सगाई कर ली है। आयरा लंबे समय से नूपुर शिखरे को डेट कर रही हैं। आयरा की सगाई में पूरा खान परिवार शामिल हुआ था। आमिर के कजिन भाई मसूर खान (Masoor Khan) और इमरान खान नजर आए। आयरा की सगाई में पापा आमिर खान ने अपने भाई मसूर खान के साथ किया पापा कहते हैं गाने पर डांस।

वीडियो में आमिर खान अपने भाई मसूर खान के साथ फिल्म कयामत से कयामत तक के गाने पापा कहते हैं पर डांस करते दिखाई दिए। इस फिल्म को मसूर खान ने साल 1998 में डायरेक्ट किया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। आमिर वाइट कलर का कुर्ता- पायजामा पहने नजर आ रहे हैं। पापा कहते हैं सॉन्ग पर भाई संग जमकर थिरके अमिताभ बच्चन।

आमिर ने किया पापा कहते हैं पर डांस

एक्टर के वीडियो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, पापा और चाचा। दूसरे यूजर ने लिखा, यकीन नहीं हो रहा है आमिर खान है। तीसरे यूजर ने लिखा, आमिर खान तो पहचान में नहीं आ रहे हैं। आयरा और नूपुर की पहली मुलाकात लॉकडाउन के समय हुई थी।दोनों एक - दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं। नूपुर पेशे से फिटनेस ट्रेनर हैं। नुपूर और आयरा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। कुछ महीनों पहले ही नूपुर ने आयरा को सबके सामने शादी के लिए प्रपोज किया था। आयरा ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रपोजल वीडियो शेयर किया था। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। आमिर की बेटी आयरा मेंटल हेल्थ को लेकर फैंस को हमेशा जागरूक करती रहती हैं। मेंटल हेल्थ पर आयरा अक्सर बात करते हुए नजर आती हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article