टीवी मसाला

Bigg Boss 16: टीना दत्ता की वजह से शालीन भनोट छोड़ेंगे बिग बॉस का घर, बोले- मुझे टिशू पेपर की तरह .....

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 19, 2022, 12:41 PM IST

Bigg Boss 16: घर में टीना दत्ता को लेकर शालीन भनोट और एमसी स्टैन के बीच हुआ बहुत बड़ा झगड़ा। इस झगड़े के बाद बिग बॉस टीना से एक सवाल पूछते हैं जिसका जवाब जानकर शालीन हैरान हो जाते हैं और गुस्से में अपना आपा खो देते हैं।

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: टीवी पर बिग बॉस की धूम मची हुई है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड हुआ, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने एमसी स्टैन (MC Stan), सुंबुल तौकीर (Sumbuel) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की क्लास लगाई। कई देर तक समझाने के बाद भी शालीन भनोट ने रियलिटी शो को क्वीट करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा मैं इस शो से जाना चाहता हूं। शुक्रवार के एपिसोड में टीना दत्ता और सुंबुल शालीन भनोट को एमसी स्टैन से झगड़े के बाद शांत कराने की कोशिश करती हैं।

इस दौरान सभी घरवाले दोनों को समझाते नजर आए। टीना सुंबुल पर गुस्सा हो जाती है और कहती है कि तुम शालीन को लेकर बहुत पॉजेसिव हो। वो ऐसे क्यों कर रही हैं जैसे उसकी बेस्टफ्रेंड है? क्या घर में तुम्हारा कोई दोस्त है? शालीन को दिन भर पकड़े रहती हैं। सुंबुल कहती हैं कि वो इस तरह की परिस्थिति में घर में नहीं रह सकती हैं। शालीन भनोट कैमरा में कहते है कि घर में शिव और एमसी स्टैन रहेंगे या फिर में। आप फूटेज देखिए और एक्शन लें। वरना मैं शो छोड़कर जा रहा हूं।

सुंबुल पर भड़कीं टीना

इन सब ड्रामे के बाद बिग बॉस शालीन, स्टैन और टीना बुलाते हैं। वो टीना से पूछते हैं कि दोनों में से कौन गलता थ। टीना कहती हैं कि दोनों ही गलते थे, जिसे सुनने के बाद शालीन हैरान रह जाते हैं। वो कहते है कि तुमने आज भी मुझे नहीं चुना। इसके बाद शालीन अपना दुख गौतम को सुनाते हैं, साथ ही टीना से कहते हैं कि तुमने मुझे टिशू पेपर की तरह यूज किया। शालीन और टीना की लड़ाई के बीच हमेशा की तरह सुंबुल आ जाती हैं। आज के एपिसोड में सलमान किसे ठहराएंगे गलत और किसे सही। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article