एंटरटेनमेंट

Top 10 Bollywood Horror Movie: ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में, जिन्हें अकेले नहीं देख पाएंगे आप

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 7, 2022, 02:51 PM IST

बॉलीवुड में अब तक कई हॉरर फिल्में रिलीज हो चुकी हैं कुछ दर्शकों पसंद आई तो कुछ को दर्शकों ने सिरे से नकार दिया। यहां जानें बॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्मों के बारे में।

Image

Top 10 Bollywood Horror Movie: ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में, जिन्हें अकेले नहीं देख पाएंगे आप

अक्सर कहा जाता है कि रोमांस और एक्शन भरी फिल्मों में बॉलीवुड धमाकेदार प्रदर्शन कर लेता है, मगर हॉरर फिल्में इसके बस की नहीं है। हालांकि ये बात पूरी तरह गलत भी नहीं है, मगर पूरी तरह सही भी नहीं। बॉलीवुड ने भी ऐसी कुछ फिल्में बनाई हैं, जिनको देखकर आप शायद बॉलीवुड के प्रति अपनी इस धारणा को बदलना चाहेंगे। ये हैं बॉलीवुड की टॉप 10 हॉरर फिल्में –

रात (1992) – ये फिल्म राम गोपाल वर्मा की सबसे अच्छी फिल्मों में से एक मानी जाती है। एक अलौकिक थ्रिलर जो वैसे तो पूर्ण रूप से किसी भूतिया फिल्म की श्रेणी में सटीक नहीं बैठती है। मगर इसका सुपरनैचुरल तड़का आपको अवश्य ही बहुत डरा कर रख देगा। फिल्म की मुख्य किरदार मिनी अपने माता पिता और कजिन बंटी के साथ नए घर में रहने आते हैं। जहां पर एक बिल्ली होती है, जिसके कुछ अलौकिक कारणों से मरने के बाद उसकी आत्मा मिनी में आ जाती है। इस फिल्म को देखने के बाद आप फिर कभी दोबारा बिल्लियों को आम नजरों से नहीं देख पाएगे।

शापित (2010) – विक्रम भट्ट की किसी भी अन्य फिल्म की तरह ही शापित की कहानी और स्क्रीन प्रेजेंस भी कमाल का है। ये बॉलीवुड हॉरर ड्रामा जरूर आपके रौंगटे खड़े कर देगी। फिल्म काया और अमन के किरदारों के आसपास घूमती है, जहां अमन काया के सामने विवाह का प्रस्ताव रखता है। मगर क्योंकि काया के परिवार पर कोई श्राप होता है जिस कारण दोनों के जीवन में कई उलझने आ जाती हैं। शापित आपको अवश्य ही बुरी आत्माओं और श्रापों पर विश्वास करने और इनसे डरने पर मजबूर कर देगी।

शापित

Horror Movie Shaapit

हॉरर स्टोरी (2013) – करण कुंद्रा, रविश देसाई, हसन जैदी स्टारर हॉरर स्टोरी जरूर ही आपकी रातों की नींद छीन लेगी। फिल्म में 7 दोस्तों का एक ग्रुप लंबे समय बाद मिलता है। उनमें से एक के लिए फेयरवेल पार्टी रखी जाती है। लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि जिस जगह उन्होंने पार्टी रखी है वह शहर की एक हॉन्टेड होटल है। जैसे ही वे होटल के अंदर जाते हैं, उनके साथ अजीबो गरीब चीजें होनी शुरू हो जाती हैं। कब वो फेयरवेल पार्टी एक हॉरर पार्टी बन जाती है किसी को समझ नहीं आता है। फिल्म के कई ऐसे सीन्स भी हैं जो आपकी सिट्टी पिट्टी गुल करदेंगे।

1920 (2008) – बॉलीवुड हॉरर क्लासिक कही जाने वाली 1920, एक मस्ट वॉच फिल्म है। हालांकि फिल्म की कहानी किसी भी आम बॉलीवुड हॉरर ड्रामा जैसी हो सकती है, जिसमें शहर से दूर एक बहुत बड़ा घर रहता है, घर में एक बूढ़ा नौकर रहता है। और वहां शादी करके एक जोड़ा रहने आता है जिन्हें घर में रह रही सालों पुरानी आत्माएं सताना शुरू कर देती हैं। मगर फिल्म को खास इसकी एक्टिंग और सीन्स बनाते जो जरूर ही आपको पसंद आएगे।

राज (2002) – हॉलीवुड फिल्म व्हाट लाइज़ बिनीथ का बॉलीवुड रीमेक कही जाने वाली राज बिपाशा बासु की हॉरर फिल्मों की लिस्ट में अव्वल दर्जा रखती है। कहा जाता है कि राज के साथ ही बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का क्रेज दोबारा शुरू हुआ था। महेश भट्ट और विक्रम भट्ट की ये ब्लॉकबस्टर फिल्म आपके मन में प्रेताम्ताओं का डर बसा देगी।

फिल्म राज

Horror movie Raaz

bollywood horror movies

bollywood horror movies

एक थी डायन (2013) – आज के जमाने में भूत, प्रेत और डायनों के होने का ख्याल ही रौंगटे खड़े कर देने वाला है। कोंकणा सेन स्टारर ये फिल्म इसी ख्याल को सच का आधार बनाने की अच्छी कोशिश है। इस पैरानॉर्मल थ्रिलर को आप क्रीपी और दोनों कह सकते हैं।

स्त्री (2018) – राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री ने दर्शकों को अपनी कहानी से अंत तक रोमांचित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। इस हॉरर कॉमेडी को आपको जरूर ही एक ट्राई देना चाहिए।

वेलकम होम (2020) – डरावनी, दिमाग में घर कर जाने वाली फिल्में पसंद हैं तो आपको कश्मीरा ईरानी और स्वरदा थिगले स्टारर वेलकम होम जरूर देखनी चाहिए। महाराष्ट्र के गांव की ये कहानी बहुत ही दिल दहला देने वाली है, जो सच्ची घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में बताते हैं कि कैसे एक गर्भवती महिला के परिवार वाले ही उसका सालों से रेप कर रहें हैं।

परी (2018) – अनुष्का शर्मा स्टारर परी बॉलीवुड की अच्छी हॉरर फिल्मों में से एक मानी जाती है। जो शुरुआत से लेकर अंत तक दर्शकों को डराने में सफल रहती है। फिल्म में डर, भावनाएं और रहस्य सब कुछ भरपूर है।

बुलबुल (2020) – नेटफ्लिक्स की सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म बुलबुल एक मस्ट वॉच फिल्म है।

End of Article