Kajol son Yug: बॉलीवुड स्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) हर साल परिवार के साथ मिलकर दुर्गा पूजा मनाते हैं। इस बार दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल के बेटे युग का काफी प्यार वीडियो वायरल हो रहा है। मुंबई के एक दुर्गा पूजा पंडाल में काजोल भी शामिल हुई जिसका एक वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। इस वीडियो में अभिनेत्री काजोल अपने बेटे युग (Kajol Son Yug) के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देख लोग दोनों की काफी तारीफ कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में काजोल और उनका बेटा आम लोगों को पंडाल में खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। दुर्गा पूजा के मौके पर काजोल और उनके परिवार को आम लोगों के बीच फेस्टिवल सेलिब्रेट करते देख लोग काफी खुश हैं।
छोटे सिंघम ने परोसा खाना
मुंबई के दुर्गा पूजा पंडाल के इस वीडियो को देखकर साफ पता चलता है कि अजेय और काजोल ने अपने बेटे को जमीन से हमेशा जुड़े रहने के संस्कार दिए हैं। इस वीडियो में काजोल के हाथ में बर्तन है जिस बर्तन से खाना निकालकर उनका बेटा सभी लोगों को परोस रहा है। काजोल ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है।
‘मुझे अपने बेटे पर गर्व है’
इस वीडियो को शेयर करते हुए काजोल ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे अपने बेटे पर गर्व है।’ इसके साथ ही बता दें कि दुर्गा पूजा पंडाल में मां काजोल और बेटे युग दोनों ने पिंक रंग के कपड़े पहने थे। काजोल और उनके बेटे के अलावा पंडाल में उनकी पूरी फैमिली भी मौजूद थी।
बता दें कि काजोल आखिरी बार ‘त्रिभंगा’ में दिखाई दी थी, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। फिलहाल वह रेवती के साथ ‘सलाम वेंकी’ फिल्म पर काम कर रही हैं। अब काजोल वेब सीरीज मे ‘द लास्ट हुर्रे’ से डेब्यू करने जा रही हैं।
