भोजपुरी

Akshara Singh Bhojpuri song: छुम छुम पैजनियां बजाती नजर आई अक्षरा सिंह, देवी मां को समर्पित उनका गाना कर रहा है ट्रेंड

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:56 PM IST

यूट्यूब परअक्षरा सिंह का नया गाना ‘छुम छुम बाजे पैजनियां रे’ रिलीज हुआ। गाना रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक हफ्ते के अंदर अंदर इसने 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए है।

Image

Akshara Singh Bhojpuri song: छुम छुम पैजनियां बजाती नजर आई अक्षरा सिंह, देवी मां को समर्पित उनका गाना कर रहा है ट्रेंड

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक मानी जाने वाली अक्षरा सिंह। टॉप की एक्ट्रेस होने के साथ वे कमाल की डांसर और सिंगर भी हैं। हाल ही में यूट्यूब पर उनका नया गाना ‘छुम छुम बाजे पैजनियां रे’ रिलीज हुआ। गाना रिलीज के बाद से ही लगातार ट्रेंड कर रहा है। एक हफ्ते के अंदर अंदर इसने 2.5 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ हासिल कर लिए है।

गाने में अक्षरा मराठी साड़ी पहने देवी मां के सामने नाचती गाती नजर आ रही हैं। गाने की बीट्स पर आप भी कमर थिरकाए बगैर मैया की आराधना नहीं कर पाएंगे। अक्षरा ने अपनी कमाल आवाज और अंदाज में दुर्गा मां की भक्ति करते इस नए गाने को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है। ‘टी सीरीज’ भोजपुरी के लेबल तहत रिलीज हुए इस गाने को मनोज मतलबी ने लिखा और शिशिर पांडे ने संगीत दिया है।

अक्षरा सिंह के इस गाने पर लोग माता के हर पंडाल में झूमते नजर आ रहे हैं। साथ ही गाने में भी बड़ी बखूबी से अक्षरा हाथ में डांडिया और चेहरे पर भक्ति सजाए दिख रही हैं। गाना में बताया गया है कि कैसे माई के आते ही, चारों तरफ का माहौल अपने अपने खुबसुरत हो गया है। मां के रूप, शृंगार का बहुत बढ़िया वर्णन किया गया है। इस सुपरहिट गाने को आप टी सीरीज हमार भोजपुरी के आधिकारिक चैनल के साथ स्पोटीफाई, जियो सावन, विंक, हंगामा जैसी म्यूजिक ऐप्स पर भी सुन सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article