Pawan Singh On True Love: भोजपुरी इंडस्ट्री का रियलिटी शो भोजपुरी बवाल कमाल दिखा रहा है। सोशल मीडिया पर ये रियलिटी शो छाया हुआ है। इस शो में इंडस्ट्री के कलाकार अपनी पर्सनल लाइफ के राज लगातार खोलते हुए नजर आ रहे हैं। पवन सिंह को इस शो में काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस को पवन सिंह (Pawan Singh) की निजी जिंदगी के बारे में जानने का मौका मिला है और अब अभिनेता ने अपने रियल लव को याद किया है। बता दें कि पवन सिंह की दो शादियां हुई हैं, लेकिन उनका नाम सबसे ज्यादा एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ लिया जाता है। अब अभिनेता ने अपने प्यार को याद करके फैंस को फिर अक्षरा सिंह की याद दिला दी। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्टेज पर पहली बार देखा', Lock Upp 2 में 'बायस्ड होस्ट' के आरोप पर भड़कीं फराह खान, Shreya Kalra के घर पहुंचीं
सच्चे प्यार को याद कर इमोशनल हुए पवन सिंह
भोजपुरी बवाल का प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में जन्नत जुबैर पवन सिंह के दिल और प्यार की बात करती हुई नजर आती हैं और इसी दौरान पवन सिंह सच्चे प्यार पर कुछ ऐसा बोल देते हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है। पवन सिंह ने कहा, 'मुझे आई लव यू बोलने में कम से कम डेढ़ साल लगा था, फिर वो प्यार खत्म भी हो गया था। मैंने जिसको चाहा वो मुझे मिला नहीं।' पवन सिंह की बात सुनकर जन्नत जुबैर की आंखें बड़ी हो जाती हैं। इस वीडियो में पवन सिंह किसी का नाम नहीं लेते हैं, लेकिन जैसे ही भोजपुरी बवाल का ये प्रोमो सामने आया, तो फैंस ने अक्षरा सिंह को याद करना शुरू कर दिया। दावा किया जा रहा है कि पवन सिंह यहां पर अक्षरा सिंह की बात कर रहे हैं, जिनके साथ वह लंबे समय तक रिश्ते में रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: बिना शादी के मां बनेंगी Amrapali Dubey? फूटा पिता का गुस्सा; परिवार ने एक्ट्रेस को छोड़ा अकेला
