Amrapali Dubey Want To Be A Mother: टीवी इंडस्ट्री में भोजपुरी रियलिटी शो भोजपुरी धमाल (Bhojpuri Dhamaal) छाया हुआ है। इस शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकारों की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातों का खुलासा हो रहा है। शो में कभी पवन सिंह लोगों का ध्यान खींच रहे हैं, तो कभी एक्ट्रेसेस की कैट फाइट फैंस को हैरान कर रही है। इन सबके बीच शो का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey ) अपनी इच्छा परिवार के लोगों को बता रही हैं। आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया है कि वह बिना शादी के मां बनना चाहती हैं और इस वजह से एक्ट्रेस पर परिवार के लोगों का गुस्सा फूटा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: दमानी परिवार से बदला लेने पर उतरेंगे अभिर-अरमान, कैसे शुरू होगा कबीर-मायरा का रिश्ता?)
शादी से पहले मां बनेंगी आम्रपाली दुबे?
भोजपुरी बवाल का नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे अपनी मां और पिता के साथ एक कैफे में बैठी हैं और अपनी जिंदगी के सबसे पहले फैसले के बारे में उन्हें बताती हैं। वीडियो में आम्रपाली दुबे अपने पैरेंट्स को बताती दिखाई दे रही हैं कि वह अभी शादी नहीं करना चाहतीं। आम्रपाली कहती हैं, 'मैंने अपने लिए ये डिसाइड किया है। मैं अभी शादी नहीं करना चाहती। ऐसा नहीं है कि मैं शादी नहीं करूंगी, लेकिन अभी शादी नहीं करूंगी।' इस पर एक्ट्रेस के पिता कहते हैं, 'पापा मम्मी बूढ़े हो गए हैं। अभी तो कर सकती है तू।' इस पर आम्रपाली अपनी बात रखते हुए कहती हैं, 'मैं अभी के लिए शादी नहीं करना चाहती, लेकिन मैं मां बनना चाहती हूं।' एक्ट्रेस का ये फैसला सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है और फिर आम्रपाली के पिता कहते हैं, 'सोचो दुनिया क्या बोलेगी। समाज भी देखना पड़ता है।' परिवार की ये बातें सुनकर आम्रपाली रोने लग जाती हैं और फिर सब वहां से उठकर चले जाते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'स्टेज पर पहली बार देखा', Lock Upp 2 में 'बायस्ड होस्ट' के आरोप पर भड़कीं फराह खान, Shreya Kalra के घर पहुंचीं)
