टीवी मसाला

शादी में खटपट की खबरों पर Bigg Boss फेम Somi Khan ने तोड़ी चुप्पी, पति आदिल दुर्रानी के लिए कही ये बात (Excl)

Somi Khan On Cryptic Post: बिग बॉस फेम सोमी खान की शादी की खबरों में खटपट की बात सामने आई है। दावा है कि आदिल संग उनका रिश्ता ठीक नहीं चल रहा। इस पर सोमी ने रिएक्ट किया है।

Image

Somi Khan-adil durrani (photo credit- instagram)

Somi Khan On Cryptic Post: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम सोमी खान (Somi Khan) के बीते दिन एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया। उनके पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हल्ला मचा दिया था। दावा किया जाने लगा कि सोमी खान और आदिल दुर्रानी के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। सोशल मीडिया पर उनके तलाक की खबरें भी सामने आने लगी थीं कि दोनों जल्द ही अलग होने वाले हैं। अब इन खबरों पर सोमी खान और आदिल दुर्रानी ने चुप्पी तोड़ी हैं। उन्होंने जूम से खास बातचीत की, जिसमें सोमी और आदिल ने अपने रिश्ते का सच दुनिया को बताया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: टीआरपी के चक्कर में शो को 2-4 हफ्ते आगे खिसकाने की प्लानिंग में मेकर्स, Salman Khan बने मुसीबत?

    सोमी अली ने बताई क्रिप्टिक पोस्ट की सच्चाई

    आदिल दुर्रानी और सोमी खान ने जूम से खास बातचीत की। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते में चल रही खटपट की खबरों का सच बताया। पहले सोमी अली ने बताया कि उन दोनों के बीच सब ठीक है और उनका ये पोस्ट आदिल के लिए नहीं था। बल्कि उन्होंने ये पोस्ट किसी और के लिए लिखा था। सोमी ने कहा, 'वो पोस्ट जब मैंने किया था तब मेरे दिमाग में दूर दूर तक आदिल का नाम नहीं था। वो मैंने किसी और के लिए लिखा था। कुछ हुआ था मेरे पर्सनल इशू। उसके बारे में लिखा था। मैं उससे डायरेक्ट बात नहीं करना चाहती थी। मैं जानती हूं कि वो इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। उस पर लोगों ने इतना शॉकिंग रिएक्शन दिए और न्यूज आर्टिकल पढ़कर मैं हैरान रह गए। वो किसी और के लिए था।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: माही विज ने खोली Yung DSA की पोल पट्टी, Love Gill की बेवकूफी पर फूटा बिग बॉस का गुस्सा

      सोमी अली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

      सोमी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा, 'मैं यही कहना चाहूंगी कि मेरे और आदिल के बीच ऐसा नहीं है। सब कुछ ठीक है। हम दोनों ठीक है। बस एक गलतफहमी हो गई है।' सोमी ने ये भी बताया कि उन्होंने जब ये पोस्ट किया तो किसी का नाम नहीं था, तो सब पैनिक हो गए थे। उनके पास परिवार और दोस्तों के फोन आने लगे थे। सोमी ने आखिर में ट्रोलर्स को भी जवाब दिया और कहा कि जो लोग ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं, वो शांत हो जाओ। ऐसा कुछ नहीं है। आदिल खान ने भी बताया कि उन दोनों के बीच सब ठीक है। दोनों की शादी के तीन साल हो गए हैं और साथ रह रहे हैं। आदिल ने ये भी बताया कि ये पोस्ट एक ब्रांड प्रमोशन के लिए था।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article