भोजपुरी

पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ने मचाया धमाल, एक दिन में गाने को मिले मिलियन व्यूज

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 21, 2022, 04:34 PM IST

Pawan Singh Bhojpuri Song: पवन सिंह का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। गाने को एक मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

Image

पवन सिंह भोजपुरी गाना

KEY HIGHLIGHTS
  • पवन सिंह का गाना 'खेलाड़ी लईकी' हुआ रिलीज।
  • एक दिन में ही गाने को मिले एक मिलियन व्यूज
  • गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है

Pawan Singh Bhojpuri Song Kheladi Naiki: भोजपुरी पावर स्टार का नया गाना 'खेलाड़ी लईकी' ने रिलीज होने के साथ धमाल मचा दिया है। गाने को रिलीज हुए महज एक दिन हुए हैं और इसे अब तक डेढ़ मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। यानी एक बार फिर से पवन सिंह ने सक्सेस का लकीर भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में खींचने का काम किया है। इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में पवन सिंह का जादू खूब देखने को मिल रहा है।

पवन सिंह का यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है और तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कोई शक नहीं कि पवन सिंह की बादशाहत भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब है। तभी जहां वे भोजपुरी के दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं, वहीं, वे दूसरी इंडस्ट्री के मेकर्स की भी पहली पसंद बने हुए है। पवन अक्सर अपने गाने से दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। उसी कड़ी में उनका गाना 'खेलाड़ी लईकी' है, जो धमाल मचा रहा है। इस गाने में पवन सिंह के साथ शिल्पी राज का स्वर है। दोनों की सिंगिंग जोड़ी हमेशा एक मजेदार गाने को लेकर जानी जाती है। उनकी यही अंडर स्टैंडिंग इस गाने में देखने को भी मिल रही है।

पवन सिंह कहते भी हैं कि शिल्पी बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। उनके साथ काम करने में मजा आता है। असलम खान हैं। आपको बता दें कि गाना 'खेलाड़ी लईकी' का लिरिक्स रौशन सिंह विश्वास ने तैयार किया है। म्यूजिक प्रियांशु सिंह का है। गाने के शानदार म्यूजिक वीडियो में पवन सिंह के साथ एक नहीं, दो कलाकार नजर आ रहे हैं - प्रगति भट्ट और ऋतिक सिंह। सभी ने बेहतरीन काम किया है। डी ओ पी वेंकट महेश हैं। कोरियोग्राफर असलम खान हैं।

Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article