Pawan Singh Video: भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने अपनी कड़ी मेहनत से पूरे देश में अलग पहचान बनाई है। यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरा भारत उन्हें प्यार करता है। पवन सिंह आज जिस जगह है वहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। पवन सिंह ने अपनी सिंगिंग से करोड़ों लोगों के दिलों को जीत लिया हैं। वहीं पवन सिंह एक अच्छे एक्टर भी हैं। आजकल पवन सिंह सोशल मीडिया पर भी धमाल मचा रहे हैं। पवन सिंह का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में आग की तरह फैल रहा है। इस क्लिप को देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं।
पवन सिंह का वीडियो हुआ वायरल
भोजपुरी वर्ल्ड के सलमान खान यानी पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सुपर बाइक की सवारी कर रहे हैं। पवन सिंह का ये कूल अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। पवन के नए रील वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पवन भैया को धूम 4 में लिया जाए।' दूसरे ने लिखा, ' भोजपुरिया राजा पवन सिंह।' बता दें कि पवन सिंह इन दिनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज लगातार शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। उनका हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
करोड़ों के मालिक हैं पवन सिंह
बताते चलें कि साल 2004 में पवन सिंह का एल्बम 'खा गईले ओठलाली' रिलीज हुआ था, इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। पवन सिंह आज करोड़ों के मलिक हैं। वो हर एक गाने के लिए लाखों रुपये चार्ज करते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी के अलावा बॉलीवुड में भी अपना जलवा बिखेरा दिया है। उनके गाने 'तू आई नहीं' को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। फिलहाल पवन सिंह कई प्रोजेक्टस पर काम कर रहे हैं।
