Neelam Giri Viral Video: भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन नीलम गिरी अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी के लिए जानी जाती है। नीलम गिरी की अदाएं इतनी ज्यादा कातिलाना है कि हर कोई घायल हो जाता है। नीलम गिरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। नीलम गिरी का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो जाता है। इस बीच नीलम गिरी का एक नया रील वीडियो सामने आया है, जिसे देख फैंस 7 वें आसमान पर पहुंच गए हैं।
नीलम गिरी ने शेयर किया वीडियो
भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। सामने आए वीडियो में नीलम गिरी साड़ी में डांस करती दिखाई दे रही हैं। नीलम गिरी ने खेसारी लाल यादव के सॉन्ग पर धमाल मचा दिया है। उनके ठुमकों को देख फैंस घायल हो गए है। नीलम गिरी का ये अंदाज काफी किलर लग रहा है। नीलम गिरी के इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा, 'मैम आपसे सुंदर यहां कोई नहीं है।' दूसरे ने लिखा, 'नीलम गिरी आप भोजपुरी की क्वीन हो।' बता दें कि इससे पहले भी नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम पर कई रील्स अपलोड किए थे, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था।
नीलम गिरी ने कम समय में बनाई पहचान
बताते चलें कि नीलम गिरी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी कम समय में अपनी पहचान बना ली है। आज वो हर मामले में बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। नीलम गिरी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी रहती है। इंस्टाग्राम पर नीलम गिरी को 4.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। नीलम गिरी की हर अदा पर लोग अपनी जान छिड़कते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि नीलम गिरी आज भोजपुरी वर्ल्ड पर राज कर रही हैं।
