भोजपुरी

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की मिलियन डॉलर स्माइल पर फैंस हो गए फिदा, वायरल हुई 1-1 तस्वीर

Akshara Singh Latest Photoshoot: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपना देसी लुक दिखाया है। लेटेस्ट तस्वीरों में अक्षरा सिंह किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। अक्षरा की इन फोटोज पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। आइए नजर डालते हैं एक्ट्रेस की फोटोज पर...

Image

Pic Credit-Akshara Singh (Instagram)

Akshara Singh Latest Photoshoot: भोजपुरी इंडस्ट्री में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस अक्षरा सिंह खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड से लेकर टीवी तक की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह कई सालों से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। वहीं अक्षरा सिंह इन दिनों अपनी आवाज से लोगों के दिलों को जीत रही हैं। बता दें कि अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच अक्षरा सिंह ने अपने फैंस को विजुअल ट्रीट दिया है। आइए नजर डालते हैं अक्षरा के लेटेस्ट फोटोशूट पर...

अक्षरा सिंह ने दिखाया देसी लुक

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वो देसी लुक में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। फोटोज में अक्षरा सिंह साड़ी में एक से एक पोज दे रही हैं। अक्षरा की मिलियन डॉलर स्माइल पर लोग फिदा हो गए है। अक्षरा सिंह का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरों पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'अक्षरा सिंह आप सबसे हसीन हो।' दूसरे ने लिखा, 'जलवा है मैडम आपका।'

चर्चा में बनी रहती हैं अक्षरा सिंह

बताते चलें कि भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस को विजुअल ट्रीट देती रहती है। भोजपुरी अदाकारा का हर एक पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाता है। अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। यूपी-बिहार के लोग एक्ट्रेस पर अपनी जान छिड़कते हैं। लोकप्रियता के मामले में अक्षरा सिंह भोजपुरी वर्ल्ड की तमाम एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। अक्षरा सिंह बिग बॉस ओटीटी में नजर आईं। इस शो की वजह से वो और भी ज्यादा पॉपुलर हो गई।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article