Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं करीना कपूर, अक्षय की एक्ट्रेस को चाहते थे मेकर्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 04:49 PM IST

Kareena Kapoor was not the first choice for laal singh chaddha: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना इस फिल्म के लिए फर्स्ट च्वाइस नहीं थीं।

Laal Singh Chaddha: ‘लाल सिंह चड्ढा’ के लिए पहली पसंद नहीं थीं करीना कपूर, अक्षय की एक्ट्रेस को चाहते थे मेकर्स

Manushi Chillar was the first choice for laal singh chaddha: बॉलीवुड अदाकारा करीना कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में करीना कपूर खान आमिर खान के साथ स्क्रीन पर नजर आने वाली हैं। फिल्म का सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ करीना और आमिर इसके प्रमोशन में जुटे हैं।  

इस फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में करीना कपूर और आमिर खान करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में भी पहुंचे। इस एपिसोड का प्रसारण आज शाम होना है। इस दौरान आमिर खान ने एक हिंट दी जिससे यह पता चला कि करीना इस फिल्म के लिए आमिर खान और मेकर्स की फर्स्ट च्वाइस नहीं थीं। आमिर ने ऐसा स्पष्ट रूप से तो नहींलेकिन बातों ही बातों में आमिर खान ने इस ओर इशारा जरूर किया है। 

करण जौहर के सवाल का जवाब देते हुए आमिर ने कहा कि कास्टिंग डायरेक्टर ने हमें एक नई एक्ट्रेस के बारे में बताया था और उसका एक वीडियो दिखाया। वह एक विज्ञापन का वीडियो था जिसमें करीना कपूर भी थीं।  हमें एक ऐसा चहरा चाहिए था जिसमें 18 साल से लेकर 50 साल तक का लाइफ स्पैन दिखाया जा सके। ऐसा चेहरा चाहिए था जिसे यंग से लेकर ओल्ड ऐज तक दिखाया जा सके। 

आमिर ने आगे कहा कि वो अदाकारा अच्छी थी लेकिन वीडियो देखने के बाद हम बस करीना में ही खो गए। मैं और अद्वैत एक दूसरे को देखने लगे और बोले, करीना। वीडियो देखकर मुझे समय आ गया कि इस रोल के लिए करीना के अलावा किसी और के बारे में सोचा नहीं जा सकता है। आमिर ने जो हिंट दी उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो नई अदाकारा मानुषी छिल्लर हैं जो हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज में नजर आईं।    

End of Article