15 साल बड़े आमिर खान को KISS कर चुकी हैं करीना कपूर, सीन ने मचा दिया था तहलका

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 4, 2022, 12:30 PM IST

बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं। 11 अगस्त को रिलीज होने वाली इस फिल्म में वह आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी।

15 साल बड़े आमिर खान को KISS कर चुकी हैं करीना कपूर, सीन ने मचा दिया था तहलका

Aamir Khan - Kareena Kapoor kiss: बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर चर्चा में हैं।  यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वह सुपरस्टार आमिर खान के अपोजिट नजर आएंगी। एक तरफ इस फिल्म का सोशल मीडिया पर बायकॉट किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ आमिर खान और करीना कपूर फिल्म के जबरदस्त प्रमोशन में लगे हैं। सोशल मीडिया पर हैशटैग #BoyCottLaalSinghChaddha ट्रेंड कर रहा है। लोग एक दूसरे से फिल्म को ना देखने की अपनी कर रहे हैं। वहीं करीना और आमिर रियलिटी शोज में जाकर फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं।

लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान सरदार बने हैं और करीना उनकी सरदारनी। यह पहली बार नहीं है जब करीना कपूर खान ने आमिर खान संग स्क्रीन साझा की हो। करीना कपूर और आमिर खान फिल्म थ्री इडियट्स में भी साथ नजर आए थे। दोनों के बीच लव एंगल दिखाया गया था। 

करीना कपूर खान आमिर खान से 15 साल छोटी हैं और इतने बड़े आमिर खान के साथ उन्होंने इस फिल्म में किस‍िंग सीन दिया था। 2009 में आई फ‍िल्‍म थ्री इड‍ियट्स का जब करीना कपूर अपनी शादी से भागकर आमिर खान से मिलने आती हैं और उन्‍हें एक लंबा सा किस करती हैं। आमिर खान जैसे सितारे को किस करना करीना के लिए काफी मुश्‍किल था लेकिन उन्‍होंने इसे बखूबी निभाया था।

लाल सिंह चड्ढा की चर्चा के बीच करीना कपूर खान का ये किसिंग वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है। अब तक लाखों लोगों ने उनका ये वीडियो देखा है और लोग अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। यह वीडियो पहले भी वायरल होता रहा है। बता दें कि दोनों की फिल्म लाल सिंह चड्ढा साल 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट ग्रंप का हिंदी रीमेक है। फॉरेस्ट ग्रंप में टॉम हैंक्स लीड रोल में थे। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

End of Article