एंटरटेनमेंट

Salman Khan: 'मिट्टी में मिला देंगे...' सलमान खान से मुलाकात के बाद CM एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 16, 2024, 10:54 PM IST

CM Eknath Shinde on Salman Khan: फिल्म सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग का तूल पकड़े हुए है इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फिल्म अभिनेता सलमान खान से मुलाकात कर उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

Image

सलमान खान से मुलाकात के बाद CM एकनाथ शिंदे ने दिलाया सुरक्षा का भरोसा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. सीएम एकनाथ ने कहा-सरकार पूरी तरह से सलमान और उनके परिवार के साथ खड़ी है
  2. उन्होंने इस मामले में शामिल गैंग को खत्म करने की चेतावनी भी दी
  3. शिंदे ने कहा कि गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

CM Eknath Shinde on Salman Khan: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सलमान खान के घर पहुंचे और उनसे मुलाकात की बताते हैं कि एकनाथ शिंदे काफी देर तक सलमान खान के घर पर रहे वहीं इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने गैंगस्टरों को उखाड़ फेंकने का भरोसा दिया और कहा कि 'मिट्टी में मिला देंगे...'

उन्होंने कहा है कि सरकार पूरी तरह से सलमान खान और उनके परिवार के साथ खड़ी है, उन्होंने इस मामले में शामिल गैंग को खत्म करने की चेतावनी भी दी।

शिंदे ने कहा कि गोलीबारी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने मुंबई पुलिस आयुक्त को खान और उनके परिवार के सदस्यों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है।शिंदे ने कहा, 'मैंने सलमान खान को आश्वासन दिया है कि सरकार उनके पीछे खड़ी है और उनकी सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी है। सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि मुंबई में कोई भी ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।'

यहां बांद्रा इलाके में स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के आवास के बाहर रविवार सुबह गोलीबारी की घटना के बाद से आरोपी विकी गुप्ता) और सागर पाल फरार थे। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को सोमवार देर रात गुजरात के कच्छ जिले के माता नो माध गांव से पकड़ा गया और बाद में मुंबई लाया गया।

'पुलिस पता लगाएगी कि घटना के पीछे कौन है'

शिंदे ने कहा, 'पुलिस जांच कर रही है और सच्चाई सामने आ जाएगी। पुलिस पता लगाएगी कि घटना के पीछे कौन है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।' शिंदे के साथ पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी, उनके बेटे एवं कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी और शिवसेना नेता राहुल कनाल भी खान के आवास पर आए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article