इलेक्शन

Manish Kashyap News: BJP में शामिल हुए यूट्यूबर मनीष कश्यप, पार्टी में मिलेगी अहम जिम्मेदारी, बिहार में NDA का करेंगे प्रचार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 25, 2024, 03:48 PM IST

Youtuber Manish Kashyap joins BJP: मनीष कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है।

Image

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप।

Manish Kashyap Join Hand With BJP : बिहार के मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कश्यप लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन बिहार में एनडीए का प्रचार करेंगे। सूत्रों का कहना है कि वह भाजपा सांसद एवं नॉर्थ इस्ट दिल्ली से उम्मीदवार मनोज तिवारी के साथ दिल्ली पहुंचे। इससे पहले कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है।

मनीष लोगों के मुद्दों को उठाते हैं-मनोज तिवारी

भाजपा में मनीष के शामिल होने के बाद मनोज तिवारी ने कहा कि वह उन्हें बहुत दिनों से जानते हैं। वह जनता के सरोकारों को उठाते हैं। भाजपा उनके साथ है। वह गरीबों का भला करना चाहता है। पीएम मोदी के कार्यों और विकास मॉडल से प्रभावित होकर मनीष ने बीजेपी का दामन थामा है। सांसद मनोज तिवारी ने बताया कि वे हर हाल में मनीष और उनके परिवार के साथ खड़े रहे। जब मनीष 9 महीने तक जेल में रहे तो भी वे उनके परिवार से मिलते रहे।

मनीष कश्यप ने अपने एक्स हैंडल पर अपनी मां के साथ एक पोस्ट डाला है और लिखा है कि बहुत दिनों बाद माँ के चेहरे पे खुशी। मां खुश हैं तो सब कुछ सही हो जाएगा।

फेक वीडियो पर जेल गए थे मनीष

2020 में वह बिहार की चनपटिया विधानसभा सीट से भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके थे। हालांकि, उन्हें यहां हार मिली थी। गौरतबल है कि मनीष कश्यप फेक वीडियो जारी करने के मामले में जेल गए थे। पटना पुलिस की विशेष आर्थिक अपराध इकाई ने उनके खिलाफ तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के खिलाफ जारी हिंसा का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ NSA भी लगा दिया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article