इलेक्शन

दिल्ली में कौन लेगा अरविंदर लवली की जगह? इन दो नामों पर कांग्रेस खेल सकती है दांव

कांग्रेस ने दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। जानिए किस नाम पर लग सकती है मुहर।

Image

अरविंदर लवली

Arvinder Lovely: अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद दिल्ली में नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू हो गई है। इस पद के लिए दो नाम सामने आ रहे हैं। पूर्व विधायक देवेंद्र यादव और राजेश लिलोठिया कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख पद के संभावित दावेदार हैं। डीपीसीसी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि यादव या लिलोठिया में से कोई एक लवली की जगह ले सकता है। पार्टी से जुड़े कुछ नेताओं का मानना है कि इस पद के लिए अभिषेक दत्त के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू

कांग्रेस ने दिल्ली में नए प्रदेश अध्यक्ष की तलाश शुरू कर दी है। पार्टी का कहना है कि जल्द ही इसकी घोषणा भी कर दी जाएगी। पार्टी के इस कदम से अब लवली और कांग्रेस के बीच दूरियां और अधिक बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इस बीच भाजपा ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्र को सशक्त करने की इच्छा रखने वाले किसी भी व्यक्ति का वह पार्टी में स्वागत करेगी। हालांकि लवली ने अभी तक कांग्रेस पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है।

कई दिनों से पार्टी ऑफिस तक नहीं आ रहे थे लवली

सोमवार को जब दीक्षित से बात की गई तो वह विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम में व्यस्त थे। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित के मुताबिक आज की तारीख में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनना कांटों का ताज संभालने जैसा है। बावजूद इसके अरविंदर सिंह लवली ने बीते कई महीनो में मेहनत कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया। दरअसल लवली ने इस्तीफा अचानक नहीं दिया है, बल्कि वह बीते कई दिनों से पार्टी ऑफिस तक नहीं आ रहे थे। लवली समर्थक कांग्रेस नेता कहते हैं कि उनकी लगातार अनदेखी की जा रही थी। दिल्ली कांग्रेस को मजबूत करने के लिए जो भी निर्णय लिए गए, आला कमान ने उन्हें मंजूरी नहीं दी। केवल इतना ही नहीं, दिल्ली में बाहरी उम्मीदवार थोपे गए और दिल्ली कांग्रेस के नेताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है।

लवली ने दिया इस्तीफा

बता दें कि लवली ने शनिवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ गठबंधन के खिलाफ थी लेकिन पार्टी आलाकमान इस पर आगे बढ़ गया। (भाषा इनपुट)

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article