इलेक्शन

कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री? सोमवार को होगी भाजपा विधायक दल की बैठक

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 9, 2023, 08:42 PM IST

Who Will Become CM Of Rajasthan: राजस्थान में भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को की जाएगी। रविवार शाम तक पर्यवेक्षक राजधानी जयपुर पहुंचेंगे। सोमवार को बैठक होगी, ये तय हो जाएगा कि सीएम कौन बनेगा। भाजपा के सभी विधायकों को रविवार और सोमवार को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है।

Image

राजस्थान के मुख्यमंत्री की रेस में कौन आगे-कौन पीछे?

Photo : PTI

Rajasthan News: राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सवाल का जवाब सोमवार को मिल जाएगा। भाजपा के सभी विधायकों को रविवार और सोमवार को जयपुर में रहने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम राजस्थान के पर्यवेक्षक जयपुर पहुंच जाएंगे। सोमवार की सुबह बंद कमरे में बैठक होगी और ये तय किया जाएगा कि सीएम कौन बनेगा।

सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक

राजस्थान में सोमवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। अधिकृत रूप से कल सुबह तारीख का ऐलान किया जाएगा। कल शाम तक पर्यवेक्षक राजस्थान आ जाएंगे। बीजेपी दफ्तर की ओर से रविवार और सोमवार को विधायकों को जयपुर में रहने के लिए कॉल किया जा रहा है। सभी विधायकों को लिंक भेज दिया गया है, विधायक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से जुड़ेंगे।

कौन बनेगा राजस्थान का मुख्यमंत्री?

सूबे में भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचने का फरमान जारी हो चुका है। सूत्रों की माने तो पहले से ही जयपुर में 40 विधायक मौजूद है। बताया जा रहा है कि बाकी विधायक राजधानी पहुंच रहे हैं। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की टीम रविवार को जयपुर पहुंचेगी, जिसके बाद विधायक दल की बैठक होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और राज्यसभा सांसद सरोप पांडे को भाजपा ने राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सीएम की रेस में कई नामों पर सस्पेंस है, इनमें वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, अश्विनी वैष्णव, दीया कुमारी और अर्जुनराम मेघवाल का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ में रविवार को होगी बैठक

छत्तीसगढ़ में विधायक दल का नेता चुनने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 54 विधायकों की रविवार को बैठक होगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा- इस पर ‘सस्पेंस’ खत्म होने की संभावना है। भाजपा ने पिछले महीने विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने शनिवार को बताया, 'भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। पार्टी के तीन पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सर्बानंद सोनोवाल तथा पार्टी महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम बैठक में मौजूद रहेंगे।' वहीं मध्य प्रदेश में 11 दिसंबर सोमवार को विधायक दल की बैठक होगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article