इलेक्शन

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Winner List: पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों के परिणाम, कौन जीता-कौन हारा; जानें सबकुछ

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Winner List (पश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव विजेताओं की सूची 2024): पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटों के लिए सभी सात चरणों में वोट डाले गए थे, यहां मुख्य मुकाबला बीजेपी और टीएमसी के बीच था, जानिए सभी सीटों का हाल कौन जीता और कौन पराजित हुआ, जानें पूरी डिटेल।

Image

पश्चिम बंगाल में ममता ने फिर किया खेला।

Photo : Times Now Digital

West Bengal Lok Sabha Election 2024 Winner List: लोकसभा चुनाव 2024 के तहत पश्चिम बंगाल की 42 सीटों पर वोटिंग हुई। देशभर में 7 चरणों में लोकसभा चुनाव हुए, इस राज्य में भी सभी सात चरणों में वोट डाले गए। जिसके बाद से उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई थी। अब चुनाव परिणाम आ गए हैं, यहां जानिए पश्चिम बंगाल की हर लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम... किसे जीत हासिल हुई और किसे हार का मुंह देखना पड़ा।

पश्चिम बंगाल में कौन जीता-कौन हारा?

क्रमांकलोकसभा सीटआगे/विजेतापीछे/पराजित
1अलीपुरद्वारमनोज तिग्गा (BJP)प्रकाश चिक बराक (TMC)
2आरामबागबैग मिताली (TMC)अरूप कांति दीगर (BJP)
3आसनसोलशत्रुघ्न प्रसाद सिन्हा (TMC)सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया (BJP)
4बहरामपुरयुसुफ पठान (TMC)अधीर रंजन चौधरी (कांग्रेस)
5बालुरघाटसुकांत मजूमदार (BJP)बिप्लब मित्रा (TMC)
6बनगांवशांतनु ठाकुर (BJP)विश्वजीत दास (TMC)
7बांकुड़ाअरूप चक्रवर्ती (TMC)डॉ. सुभाष सरकार (BJP)
8बारासातकाकोली घोष दस्तीदार (TMC)स्वपन मजूमदार (BJP)
9बर्धमान पूर्बडॉ. शर्मिला सरकार (TMC)असीम कुमार सरकार (BJP)
10बर्धमान-दुर्गापुरआजाद कीर्ति झा (TMC)दिलीप घोष (BJP)
11बैरकपुरपार्थ भौमिक (TMC)अर्जुन सिंह (BJP)
12बशीरहाटएसके नुरुल इस्लाम (TMC)रेखा पात्रा (BJP)
13बीरभूमशताब्दी रॉय (TMC)देबतनु भट्टाचार्य (BJP)
14बिश्नुपुरखान सौमित्र (BJP)सुजाता मंडल (TMC)
15बोलपुरअसित कुमार मल (TMC)पिया साहा (BJP)
16कूचबिहारजगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया (TMC)निसिथ प्रमाणिक (BJP)
17दार्जिलिंगराजू बिस्ता (BJP)गोपाल लामा (TMC)
18डायमण्ड हार्बरअभिषेक बनर्जी (TMC)अभिजीत दास (बॉबी) (BJP)
19दम दमसौगत रे (TMC)सिलभद्र दत्त (BJP)
20घाटलअधिकारी दीपक (देव) (TMC)डॉ. हिरण्मय चट्टोपाध्याय (BJP)
21हुगलीरचना बनर्जी (TMC)लॉकेट चटर्जी (BJP)
22हावड़ाप्रसून बनर्जी (TMC)डॉ. रथिन चक्रवर्ती (BJP)
23जादवपुरसयानी घोष (TMC)डॉ. अनिर्बन गांगुली (BJP)
24जलपाईगुड़ीनिर्मल चंद्र रॉय (TMC)डॉ.जयंत कुमार रॉय (BJP)
25जंगीपुरखलीलुर्रहमान (TMC)धनंजय घोष (BJP)
26झारग्रामकालीपाड़ा सरेण (खेरवाल) (TMC)डॉ. प्रणत टुडु (BJP)
27जयनगरप्रतिमा मंडल (TMC)अशोक कंडारी (BJP)
28कांथीअधिकारी सौमेंदु (BJP)उत्तम बारिक (TMC)
29कोलकाता दक्षिणमाला रॉय (TMC)देबाश्री चौधरी (BJP)
30कोलकाता उत्तरबंद्योपाध्याय सुदीप (TMC)तापस रॉय (BJP)
31कृष्णनगरमहुआ मोइत्रा (TMC)अमृता रॉय (BJP)
32मालदा दक्षिणइशा खान चौधरी (कांग्रेस)श्रीरूपा मित्रा चौधरी (निर्भया दीदी) (BJP)
33मालदाहा उत्तरखगेन मुर्मू (BJP)प्रसून बनर्जी (TMC)
34मथुरापुरबापी हलधर (TMC)अशोक पुरकैत (BJP)
35मेदिनीपुरजून मालियाह (TMC)अग्निमित्र पॉल (BJP)
36मुर्शिदाबादअबू ताहिर खान (TMC)गौरी शंकर घोष (BJP)
37पुरुलियाज्योतिर्मय सिंह महतो (BJP)शांतिराम महतो (TMC)
38रायगंजकार्तिक चंद्र पॉल (BJP)कल्याणी कृष्ण (TMC)
39रानाघाटजगन्नाथ सरकार (BJP)मुकुट मणि अधिकारी (TMC)
40श्रीरामपुरकल्याण बनर्जी (TMC)कबीर शंकर बोस (BJP)
41तामलुकअभिजीत गंगोपाध्याय (BJP)देबांगशु भट्टाचार्य (TMC)
42उलूबेरियासजदा अहमद (TMC)अरुणोदय पॉलचौधरी (BJP)
पश्चिम बंगाल में सभी सात चरणों में चुनाव हुए थे, पहले चरण में 19 अप्रैल को 3, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 3, तीसरे चरण में 7 मई को 4, चौथे चरण में 13 मई को 8, पांचवें चरण में 20 मई को 7, छठे चरण में 25 मई को 8 और सातवें चरण में 1 जून को 9 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। इस राज्य में 2019 की तुलना में भाजपा ने प्रचंड वापसी हासिल की है।
Ayush Sinha
आयुष सिन्हाauthor

मैं टाइम्स नाउ नवभारत (Timesnowhindi.com) से जुड़ा हुआ हूं। कलम और कागज से लगाव तो बचपन से ही था, जो धीरे-धीरे आदत और जरूरत बन गई। मुख्य धारा की पत्रकारिता से जुड़े हुए 10 साल पूरे हो चुके हैं। लोकसभा चुनाव 2014 से पहले ही मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई के बीच में ही देश की राजधानी दिल्ली आने की ठान ली थी। उससे पहले मैंने कभी ये सोचा तक नहीं था कि मैं बनारस बोले तो वाराणसी शहर से बाहर भी जा सकता हूं। जी हां, मेरा नाता काशी से है। जन्म के साथ-साथ शिक्षा दीक्षा भी बनारस में ही हुई। राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी (बापू) द्वारा स्थापित किए गए विश्वविद्यालय- 'महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ' से मैंने पत्रकारिता में स्नातक किया है। ग्रेजुएशन के दौरान ही विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के अध्यापकों ने बड़ी ही सख्ती से मेरी नक्काशी करने की कोशिश की। ग्रेजुएशन के आखिरी वर्ष आते-आते मैंने दिल्ली की ट्रेन पकड़ी और यहां पहुंच गया। आव देखा न ताव, दिल्ली NCR में बड़े-बड़े मीडिया समूहों के दफ्तरों के बाहर अपना बायोडेटा डाल कर प्रयास में जुट गया। काफी धैर्य के बाद ZEE मीडिया समूह से जुड़ने का मौका मिला। मेरे पत्रकारिता के सफर की शुरुआत टेलीविजन के इनपुट डिपार्टमेंट से हुई। यहां मैं असाइनमेंट डेस्क पर था। कुछ महीनों तक खुद को इस समूह के साथ जोड़े रखने के बाद वर्ष 2015 में मैंने प्रिंट मीडिया का रुख कर लिया और ALL RIGHTS नाम की मैगज़ीन के साथ जुड़ गया। बतौर विशेष संवाददाता (Special Correspondent) मेरे कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। मैं उन दिनों देशभर के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र के सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और दिल्ली सरकार के विधायकों और मंत्रियों का साक्षात्कार करता था। मैगज़ीन के संपादकीय पृष्ठ के लिए मैं लेख भी लिखता था। राजनीतिक खबरों से लगाव होने के चलते मैंने इस बीट को ही अपना हमसाया बना लिया। मैगजीन के बाद फिर टेलीविजन का रुख किया और इसी साल दोबारा ज़ी मीडिया से जुड़ गया। यहां साढ़े 3 सालों तक काम करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया में कदम रखने की ठान ली। रिपब्लिक भारत की लॉन्चिंग से पहले मुझे इसकी वेबसाइट से जुड़ने का मौका मिला। रिपब्लिक से जुड़ने के साथ ही मैंने दिल्ली छोड़कर मुंबई का रुख कर लिया। समंदर किनारे बसे इस शहर में मैंने डिजिटल पत्रकारिता के गुर को सीखा। इस संस्थान में मुझे रिपोर्टर के तौर पर मौका दिया था। कुछ ही महीने बाद मैं वापस दिल्ली आ गया और मैंने न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया में एसोसिएट प्रोड्यूसर और रिपोर्टर की भूमिका में काम किया। चंद महीने बाद ही ज़ी मीडिया समूह के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का अवसर मिला। ज़ी हिन्दुस्तान के लिए मैंने स्पेशल खबरों पर काम किया और इस समूह का पहला डिजिटल रिपोर्टर बन गया। इसके बाद मुझे वीडियो सेक्शन का हेड बना दिया गया। मैंने चुनावी कवरेज की, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और साथ ही साथ वीडियो सेक्शन को नए शिखर पर पहुंचाने की कोशिश की। मैं कविताएं और किस्से-कहानियां भी लिखता रहता हूं। पढ़ाई के दौरान ही मैंने दो किताबें भी लिखी, एक नॉवेल और दूसरी पोएट्री बुक। पत्रकारिता में रहते हुए मैंने कई "स्टिंग ऑपरेशन" भी किए। मेरे सफर को और भी खूबसूरत बनाने के लिए टाइम्स समूह ने मुझे मौका दिया। मैं जुलाई, 2023 में इस संस्थान से जुड़ा और मुझे मेन डेस्क पर खबरों से दो-चार होते रहने की जिम्मेदारी सौंपी गई। राजनीतिक विश्लेषण के साथ विस्तार से खबरों को परोसता हूं और अपने पाठकों को कुछ नया देने का प्रयास करता हूं।

और पढ़ें
End of Article