इलेक्शन

Video: 'अरे ओ मोटाभाई... जरा दिल्ली वापस जाओ', महुआ मोइत्रा ने अमित शाह को क्यों दी ये नसीहत?

पश्चिम बंगाल के चुनावीस रण में भाजपा और टीएमसी के बीच लड़ाई तेज हो गई है। इस बीच टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर उन पर तंज कसा है।

Image

महुआ मोइत्रा और अमित शाह।

पश्चिम बंगाल में पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद सभी सियासी दल अगले चरण के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा के सभी स्टार प्रचारक अलग-अलग विधानसभाओं में जनसभा, चुनावी रैली और रोड शो करके वोटरों को अपने पाले में लामबंद करने में लगे हैं। वहीं, टीएमसी भी पीछे नहीं है। इस बीच गृहमंत्री अमित शाह की पूर्वी वर्धमान में एक चुनावी रैली को लेकर टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने उनपर तंज कसा है। इतना ही नहीं महुआ ने अमित शाह को दिल्ली वापस जाने की नसीहत भी दे डाली।

क्या बोली महुआ मोइत्रा?

बंगाल के चुनावी समर के बीच टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने गृहमंत्री अमित शाह को पूर्वी बर्धमान में चुनावी रैली के दौरान पश्चिम बंगाल पुलिस को लेकर की गई टिप्पणी पर आड़े हाथों लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट कर मजाक उड़ाने वाले लहजे में कहा कि 'अरे ओ मोटाभाई...तुम...सुनो...जरा दिल्ली वापस जाओ'। इसके साथ ही महुआ ने अमित शाह की रैली का वीडियो भी शेयर किया।

अमित शाह ने क्या कहा था?

पूर्वी वर्धमान में रैली का अमित शाह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अमित शाह को पश्चिम बंगाल पुलिस की आलोचना करते हुए देखा जा सकता है। अमित शाह कहते हैं, 'बस रहने दो पुलिस....ओ..अरे ओ भाई...ए पुलिस...इसको वापस खीचों भाई....अरे तुम...अरे बंगाल पुलिस जरा वापिस जाओ...'। अब उनके इसी बयान को लेकर महुआ मोइत्रा ने तंज कसा है।

'उल्टा लटकाकर सीधी कर देंगे'शाह के इस बयान को लेकर भी मचा है बवाल

वहीं, दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री के 'दीदी के गुंडो को उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे'वाले बयान को लेकर भी टीएमसी की ओर से हमला जारी है। टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी इसे लेकर बुरी तरह झल्लाई हुई हैं। उन्होंने हुगली में एक रैली में अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वे इसे लेकर गृहमंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी।

सत्ता में आए तो सीएए लागू करेंगे: अमित शाह

वहीं, आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है, और पार्टी 23 अप्रैल को हुए मतदान में 152 में से 110 सीट पर जीत दर्ज करेगी।

शाह ने पूर्वी वर्धमान जिले के जमालपुर और हावड़ा के श्यामपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद संशोधित नागरिकता अधिनियम (सीएए) को, विशेष रूप से मतुआ समुदाय के लिए, शीघ्रता से लागू किया जाएगा।

Shiv Shukla
शिव शुक्लाauthor

शिव शुक्ला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में कार्यरत एक अनुभवी न्यूज राइटर हैं। छह वर्षों के पेशेवर अनुभव के साथ वे डिजिटल पत्रकारिता में तेज, सटीक और प्रभावी कंटेंट तैयार करने के लिए पहचाने जाते हैं। वह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों, राजनीतिक घटनाक्रमों और गहन विश्लेषण पर विशेष पकड़ रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज कवरेज, लाइव ब्लॉग, एक्सप्लेनर और एनालिसिस आर्टिकल तैयार करने में उन्हें विशेषज्ञता हासिल है। शिव शुक्ला 8,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित कर चुके हैं। मजबूत न्यूज सेंस, विश्लेषण क्षमता और स्पष्ट लेखन शैली उनकी खासियत है। उन्हें नए स्थानों की यात्रा करना और किताबें पढ़ने का शौक है, जो उनकी लेखन शैली एवं दृष्टिकोण को और समृद्ध बनाता है।

और पढ़ें
End of Article