इलेक्शन

West Bengal Elections: वोटर कार्ड नहीं हैं तो परेशान ना हों, 2 मिनट में ऐसे डाउनलोड करें

West Bengal Elections Voter Card Download: 23 अप्रैल को होने वाला पहले चरण का मतदान बंगाल में TMC की पकड़ और BJP की चुनौती को परखेगा। गुरुवार को 3 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे।

Image

West Bengal Elections: वोटर कार्ड नहीं हैं तो परेशान ना हों, 2 मिनट में ऐसे डाउनलोड करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 (West Bengal Assembly Election 2026) के पहले चरण का प्रचार थम गया है और अब 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान है। पहले चरण में 16 जिलों की 152 सीटों पर मतदान होगा जिसमें कई प्रत्याशियों के किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। पहले चरण में करीब 3 करोड़ 60 लाख 77 हजार मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

वोटर कार्ड नहीं तो क्या करें?

यदि आपका नाम वोटर लिस्ट में है और आप मतदान करने वाले हैं लेकिन वोटर कार्ड नहीं है, इसलिए परेशान हो रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप महज 2 मिनट में अपना वोटर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और उसके प्रिंट करवाकर वोट डालने जा सकते हैं।

वोटर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

यदि आप अपने वोटर कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो सबसे पहले चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं। इसके बाद E-EPIC Download के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद सर्च बॉक्स में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या वोटर कार्ड नाम डालें और कैप्चा भी डालें।

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे सबमिट करने के बाद वोटर कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे। ध्यान रहे कि यदि आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं है तो आप वोटर कार्ड डाउनलोड नहीं कर सकते।

वोटर कार्ड ना होने पर वोट कैसे डालें

चुनाव आयोग ने इसके लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान पत्रों की पूरी लिस्ट जारी की है जिनमें से आप किसी भी एक पहचान पत्र को दिखाकर मतदान कर सकते हैं। इस लिस्ट में दस्तावेजों में पासपोर्ट, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और बैंक या डाकघर द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक जैसे विकल्प शामिल हैं। इसके अलावा मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र भी मान्य होंगे।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article