इलेक्शन

ओवैसी बोले- बंगाल में लड़ाई CM की, पूरे मुसलमानों की टीम हम ही हैं...; AIMIM ने किया हुमायूं की पार्टी JUP से गठबंधन

West Bengal Assembly Election 2026: जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर और AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा करने के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

Image

ओवेसी बोले- बंगाल में लड़ाई CM की, पूरे मुसलमानों की टीम हम ही हैं

AIMIM Asaduddin Owaisi: AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार लड़ाई CM पद की होगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि पश्चिम बंगाल में इस चुनाव में मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से एक नेतृत्व उभरे और मजबूत हो। जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर और AIMIM अध्यक्ष ओवैसी ने पश्चिम बंगाल चुनावों के लिए अपनी पार्टियों के बीच गठबंधन की घोषणा करने के बाद एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की।

हुमायूं कबीर ने कहा, 'हम पूरे राज्य में 20 रैलियां करेंगे। पहली रैली 1 अप्रैल को बहरामपुर में ओवैसी के साथ होगी।' वहीं, ओवैसी ने कहा, 'हमने तय कर लिया है कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। यह गठबंधन सिर्फ इसी चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे राजनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा।'

ओवैसी ने कहा कि पूरे मुसलमानों की टीम उनके साथ है। वह पूरे मस्लिम समाज की टीम हैं। जनता उन्नयन पार्टी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर ने कहा कि यह गठबंधन कभी नहीं टूटेगा। बता दें कि AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी ने रविवार को घोषणा की कि पार्टी आने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हुमायूं कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी।

ओवैसी बड़े भाई हैं...

ओवैसी के प्रति गहरी प्रशंसा व्यक्त करते हुए, कबीर ने उन्हें अपना 'बड़ा भाई' बताया और उस रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया जो उनके चुनावी अभियान का मार्गदर्शन करेगी। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कबीर ने कहा, 'मैं इस गठबंधन में उन्हें (ओवैसी को) अपना बड़ा भाई मानते हुए और इन चुनावों में उनके सुझावों का पालन करते हुए शामिल हुआ हूं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मेरे उम्मीदवार कौन हैं, हम किन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, और वे (AIMIM) किन सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं, यह फैसला मैंने कल रात ही कर लिया था। कल रात मेरे बड़े भाई के साथ विचार-विमर्श के बाद जो फैसला लिया गया है, वही चुनावी मैदान में हमारा अंतिम निर्णय होगा। हम मिलकर चुनाव लड़ेंगे।'

कबीर ने रैलियों में ओवैसी की भागीदारी के प्रति अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, 'मैंने अपने बड़े भाई से यह आग्रह किया है कि चूंकि पश्चिम बंगाल के चुनाव इन दो चरणों में होने वाले हैं, इसलिए उन्हें मेरे साथ कम से कम 20 रैलियों में शामिल होना चाहिए।' इन रैलियों को मुर्शिदाबाद, उत्तरी बंगाल, मालदा, बीरभूम, उत्तर दिनाजपुर, आसनसोल और अंत में कोलकाता सहित प्रमुख निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित करने की योजना है।

हुमायूं कबीर ने कहा कि उनकी पार्टी आने वाले 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमें से वे लगभग आठ सीटें AIMIM को सौंप देंगे। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव दो चरणों में, 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे, और वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article