Khalistan Supporter Amritpal Singh: लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक बड़ी खबर पंजाब से सामने आ रही है, बताते हैं कि खालिस्तानी नेता और वारिस पंजाब दे प्रमुख (Waris Punjab De Chief) अमृतपाल सिंह चुनाव लड़ने के लिए तैयार है, यह जानकारी उसके वकील राजदेव सिंह खालसा ने दी।
अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) एनएसए के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद है और अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने जा रहा है ऐसा दावा किया जा रहा है।
पंजाब के अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था
गौर हो कि 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग के साथ अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था बाद में अमृतपाल और उसके साथियों पर NSA एक्ट लगाया गया था।
अमृतपाल सिंह ने कई बार अपना हुलिया भी बदला था
गिरफ्तारी से पहले अमृतपाल सिंह भागता फिर रहा था और उसने इस दौरान कई बार अपना हुलिया भी बदला जिसके चलते पुलिस को उसे पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी बाद में उसे पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया था।
