दुनिया

कनाडा में हिंदू मंदिर के अध्यक्ष के घर पर हमला, खालिस्तान समर्थकों ने 14 राउंड की फायरिंग

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 10:00 AM IST

Hindu Mandir in Canada : कनाडा में मंदिर के पुजारी के बेटे के घर पर खालिस्तानी समर्थकों ने हमला कर दिया। इस दौरान 14 राउंड फायरिंग हुई, इसी शहर में निज्जर की हत्या हुई थी। इस गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन गोली लगने से घर को नुकसान हुआ।

Image

लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष के घर पर फायरिंग।

Khalistan News: अज्ञात बदमाशों ने कनाडा के सरे में हिंदू मंदिर के अध्यक्ष के बेटे के घर पर 14 राउंड फायरिंग कर दी। खालिस्तानी चरमंथियों का अड्डा माना जाने वाले 'सरे' शहर के एक गुरुद्वारे के पास आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। अब लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बेटे के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया गया।

लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष के बेटे के घर पर फायरिंग

सरे रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बयान जारी किया है कि लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के बड़े बेटे के आवास पर फायरिंग की गई। मीडिया रिपोर्ट्स में ये खुद सतीश कुमार के हवाले से जानकारी सामने आई है कि उनके बेटे के घर पर हमला हुआ और कई राउंड फायरिंग की गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग की ये घटना 27 दिसंबर 2023 को सुबह करीब 8 बजे की है।

फायरिंग में कोई घायल नहीं, घर को हुआ नुकसान

घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और घंटों तक सबूंतों की जांच की, गवाहों से पूछताछ की गई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया और जहां-जहां संदेह हुआ वहां आस-पड़ोस में छापेमारी की गई। इस मामले की जांच अब सरे आरसीएमपी जनरल इन्वेस्टिगेशन यूनिट ने अपने हाथ में ले ली है। हमले के पीछे का असल मकसद क्या है, इसे पता लगाने की कोशिश की जा रही है। बता दें, हिंदू समुदाय के लोग कनाडा में खालिस्तानी गुटों की बर्बरता का सामना कर रहे हैं, मंदिरों क निशाना बनाया जा रहा है।

आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि, कोई सबूत पेश करने में वो आज तक सफल नहीं हो पाए। हाल ही में सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर में भारत विरोधी पेंटिंग किए गए थे। ग्रेटर टोरंटो क्षेत्र में मंदिरों में भी तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया गया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article