Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Schedule: निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव तारीखों की घोषणा कर दी। देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर पहले चरण में चुनाव होंगे। इन सभी सीटों पर 19 अप्रैल को चुनाव होंगे।
देखें उत्तराखंड की किस सीट पर कब होंगे चुनाव
|
कुल सात चरणों में चुनाव होंगे
बता दें कि देशभर में कुल सात चरणों में लोकसभा चुनाव संपन्न होंगे। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल और सातवें चरण का चुनाव एक जून को होगा। वहीं, इन चुनावों के नतीजे चार जून को आएंगे।
उत्तराखंड में पहले चरण में चुनाव संपन्न होंगे। उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को होगा। वहीं, चार जून को नतीजे सामने आएंगे।
