इलेक्शन

Uttarakhand BJP Candidate List: यहाँ देखें उत्तराखंड BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी सूची

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 17, 2024, 06:50 PM IST

Uttarakhand BJP Candidate Full List, उत्तराखंड BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी सूची: उत्तराखंड की राजनीति पर बीजेपी का खासा दबदबा है क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने पांचों सीटों पर कब्जा किया था, बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भी बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं।

Image

उत्तराखंड BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी List

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  1. उत्तराखंड का लोकसभा में छोटा सा प्रतिनिधित्व है यहां 5 सीटें हैं
  2. सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को एक ही चरण में वोट पड़ेंगे
  3. 2019 के चुनाव में बीजेपी ने पांचों सीटें जीती थीं

Uttarakhand BJP Candidate Full List, उत्तराखंड BJP प्रत्याशी 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरी सूची: उत्तराखंड की बात करें तो में लोकसभा में राज्य का छोटा सा प्रतिनिधित्व है यहां की बहुत कम संख्या यानी 5 सीटें हैं, जिसमें से एक सीट अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए रिजर्व है बीजेपी का राज्य में दबदबा है क्योंकि 2019 के चुनाव में भी बीजेपी ने पांचों सीटें जीती थीं, उत्तराखंड की सभी पांच लोकसभा सीटों के लिए संसदीय चुनाव 19 अप्रैल, 2024 को एक ही चरण में होंगे।

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच तीखी चुनावी नोकझोंक सामने आ रही है और दोनों ही पार्टियों के उम्मीदवार अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

उत्तराखंड से सभी पांचों सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों के नाम (Uttarakhand BJP Candidate Full List)-

क्रमांकलोकसभा सीटBJP उम्मीदवार का नाम
1-अल्मोड़ा (SC)अजय टम्टा
2-नैनीताल-उधम सिंह नगरअजय भट्ट
3-टिहरी गढ़वालमाला राज्य लक्ष्मी शाह
4-गढ़वालअनिल बलूनी
5-हरिद्धार त्रिवेंद्र सिंह रावत
उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें हैं-अल्मोड़ा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र और हरिद्वार लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र

BJP ने 2014 और 2019 दोनों चुनावों में सभी पांचों सीटें जीती थीं

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बड़े बेटे वीरेंद्र रावत हरिद्वार से चुनाव मैदान में हैं उनका मुकाबला बीजेपी के पूर्व मुख्यमंत्री और इस सीट से बीजेपी उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत से है वहीं कांग्रेस ने प्रकाश जोशी को नैनीताल-उधम सिंह नगर से मैदान में उतारा है जहां उनकी टक्कर केंद्रीय रक्षा और पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट से होगी। बीजेपी ने साल 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सभी पांचों सीटें जीती थीं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article