इलेक्शन

UP Politics: विधायक मनोज पांडेय की बढ़ी मुश्किलें,अपने MLA के खिलाफ एक्शन की तैयारी में अखिलेश; खत्म होगी विधायकी

UP Politics: समाजवादी पार्टी(सपा) विधायक मनोज कुमार पांडेय के शुक्रवार को BJP में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा से सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। अब सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोज कुमार पांडेय की विधायकी खत्म कराने की कार्रवाई करेगी।

Image

MLA मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ एक्शन की तैयारी में अखिलेश यादव

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

UP Politics: उत्तर प्रदेश के ऊंचाहार से समाजवादी पार्टी(सपा) विधायक मनोज कुमार पांडेय के शुक्रवार को BJP में शामिल होने के बाद अब उनकी विधानसभा से सदस्यता पर खतरा मंडराने लगा है। अब सपा दलबदल विरोधी कानून के तहत मनोज कुमार पांडेय की विधायकी खत्म कराने की कार्रवाई करेगी। बता दें, बीते दिनों सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने उनका नाम लिए बगैर उन पर जुबानी हमला किया था। अखिलेश यादव ने उन्हें धोखेबाज बताया था। इसके बाद उनके नाराजगी की बात सार्वजनिक हो चुकी है। मनोज पांडेय लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। रायबरेली की ऊंचाहार सीट से तीन बार के विधायक मनोज को रायबरेली के दौलतपुर में चुनावी जनसभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने पटका पहनाकर BJP में शामिल कराया था।

हालांकि, राज्यसभा चुनाव में ही मनोज का झुकाव भाजपा की तरफ दिखाई दिया था। बीते राज्यसभा चुनाव के दौरान मनोज कुमार पांडेय ने बीजेपी का समर्थन किया था। तब उन्होंने बीजेपी उम्मीदवार को वोट दिया था। हालांकि उसके बाद से वह पर्दे के पीछे से बीजेपी के लिए काम कर रहे थे। लेकिन अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं। मनोज कुमार पांडेय के बाकायदा भाजपा में शामिल होते ही सपा ने उनकी नौतिकता पर सवाल उठाया।

मनोज कुमार पांडेय बीजेपी के लिए कर रहे चुनाव प्रचार

सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि मनोज कुमार पांडेय को त्यागपत्र देकर ही भाजपा में जाना चाहिए था। बिना त्यागपत्र दिए दूसरी पार्टी में जाना नैतिक व कानूनी दोनों रूप से गलत है। लेकिन अब अखिलेश यादव खुद उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अब मनोज कुमार पांडेय खुले मंच से बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article