इलेक्शन

Nitin Gadkari Faints : चुनावी रैली में स्टेज पर ही बेहोश हो गिर पड़े नितिन गडकरी, जानें कैसी है हालत-Video

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 24, 2024, 05:52 PM IST

Nitin Gadkari faints video: केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी की बुधवार को उस समय तबीयत बिगड़ गई और वो यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े।

Image

नितिन गडकरी यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • नितिन गडकरी की बुधवार को चुनाव प्रचार के दौरान तबीयत बिगड़ गई
  • वो महाराष्ट्र के यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े
  • गडकरी यवतमाल में भाजपा-महायुति उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे

Nitin Gadkari faints video: लोकसभा चुनाव 2024 जारी है इस बीच महाराष्ट्र से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई,

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी यवतमाल में एक चुनावी रैली में बेहोश होकर गिर पड़े, बताया जा रहा है कि तेज गर्मी की वजह से उनकी हालत बिगड़ी।

इस दौरान उनका वीडियो भी सामने आया है जिसमें नितिन गडकरी को कुछ लोग पकड़ते दिखाई दे रहे हैं बताते हैं कि उनका इलाज जारी है और उनकी तबीयत में सुधार है।

नितिन गडकरी यवतमाल में भाजपा-महायुति उम्मीदवार राजश्री पाटिल के लिए प्रचार कर रहे थे पाटिल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े से उम्मीदवार हैं वहीं गडकरी ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चुनाव लड़ा था।

यवतमाल में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतदान होना है जिसमें राज्य के वर्धा, हिंगोली, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, परभणी और नांदेड़ में वोट डाले जायेंगे।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article