Piyush Goyal Exclusive Interview: केंद्रीय मंत्री और भाजपा के मुंबई उत्तर से उम्मीदवार पीयूष गोयल ने टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार से खास बातचीत की उन्होंने इस दौरान खुलकर सवालों के जबाव दिए और अडानी-अंबानी, मुस्लिम, मोदी जी की उपलब्धियों से लेकर कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी।
पहला सवाल यह कि चुनाव लड़ते हुए कैसा लग रहा है तो पीयूष गोयल ने कहा कि इतने सालों से दूसरों का चुनाव लड़वाया कई भूमिकाएं निभाई यहां तक कि मैंने आडवाणी जी का भी चुनाव मैंने लड़वाया, लेकिन उम्मीदवार होने का जो स्वाद है वो अलग ही होता है।
आपकी पार्टी पर एंटी मुस्लिम का टैग लगता है क्या कहना है आपका?
पीयूष गोयल ने कहा कि ऐसा नहीं है मैं जहां भी जा रहा हूं मुझे सभी धर्मों के लोग अच्छा स्वागत कर रहे हैं और प्यार दे रहे हैं और मुस्लिम समुदाय भी ये मान रहा है कि सालों से उनका सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल हो रहा है और उन्हें डराकर उनका वोट हासिल करने की जो कोशिश हो रही है उसे लेकर वो अब चौकन्ना हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री के एक बयान जिसमें वो कह रहे हैं कि अंबानी-अडानी टैंपो में भर भरकर काला धन कांग्रेस को दे रहे हैं इसपर आपका क्या कहना है?
पीयूष गोयल ने कहा कि वैसै तो इसका जबाव पीएम मोदी ही दे सकते हैं लेकिन स्पष्ट दिख रहा है कि कुछ तो दाल में काला है, कुछ तो बदला है..कि जो राहुल दिन रात नाम जपा करते थे उसमें बदलाव आया है।
कहीं ना कहीं काला धन टैंपो में जा रहा है तो पकड़ना तो आपका ही काम है इसपर क्या कहना है?
पीयूष गोयल बोले कि सरकार की एजेंसी जो हैं वो इसकी निगरानी रखेंगी।
केजरीवाल को जो बेल मिली है वो भाजपा के लिए कहीं ना कहीं निगेटिव है?
पीयूष गोयल ने कहा कि ये सुप्रीम कोर्ट का फैसला है आगे चलकर इसके रिपरकर्शन क्या होंगे ये वो ही बेहतर जानते हैं।
जब उद्धव ठाकर गद्दार बुलाते हैं?
पीयूष गोयल ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता बेहद समझदार हैं वो जानती है कि उद्धव ठाकरे ने चुनाव लड़ा मोदीजी के साथ, मोदीजी की फोटो लगा-लगाकर अधिकांश सीटें भी जीतीं लेकिन फिर उन्होंने जो मोदीजी को धोखा दिया वो सभी जानते हैं।
