इलेक्शन

Ujjain South MP Chunav Result 2023: बाबा महाकाल की नगरी में 20 साल का रिकॉर्ड बरकरार, भाजपा से डॉक्टर मोहन यादव को मिली जीत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 3, 2023, 08:02 PM IST

Ujjain South MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन दक्षिण में विधानसभा चुनाव 2023 का परिणाम काफी दिलचस्प होने वाला है। यहां 20 साल से भाजपा का कब्जा है और इस बार भी बागी कांग्रेस के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं।

Image

Ujjain South MP Chunav Result 2023: बाबा महाकाल की नगरी में 20 साल का रिकॉर्ड बरकरार, भाजपा से डॉक्टर मोहन यादव को मिली जीत

KEY HIGHLIGHTS
  • उज्जैन दक्षिण में 20 साल से भाजपा
  • इस बार भी बागी कांग्रेस की मुसीबत
  • डॉ. मोहन यादव को तीसरी बार मौका

Ujjain South MP (Madhya Pradesh) Chunav Election Result 2023: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बाबा महाकाल की नगरी की उज्जैन दक्षिण विधानसभा (217) सीट पर 20 साल से भारतीय जनता पार्टी का राज है। इस विधानसभा चुनाव के पहले रुझान आने लगे हैं और उज्जैन में उत्तर और दक्षिण दोनों संभागों में कांग्रेस आगे चल रही है। यहां कांग्रेस की प्रीति भार्गव ने 1998 में आखिरी बार विधायक पद का चुनाव जीता था। भाजपा की ओर से इस बार उज्जैन दक्षिण के प्रत्याशी डॉक्टर मोहन यादव हैं, वहीं कांग्रेस ने इस सीट के लिए चेतन प्रेमनारायण यादव को टिकट दिया है। मध्यप्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती शुरू हो गई है जहां दिग्गज नेताओं की किस्मत 17 नवंबर 2023 को जनता ने ईवीएम मशीन में लॉक कर दी थी।

क्रमांकउम्मीदवारपार्टीमतपरिणाम
1.डॉक्टर मोहन यादव बीजेपी9569912941 वोट से आगे
2.चेतन प्रेमनारायण यादवकांग्रेस8275812941वोट से पीछे
3.प्रकाश नरवरियाबसपा141994280 वोट से पीछे

बागी फैक्टर कांग्रेस पर हावी!

पिछले विधानसभा चुनाव में जहां बागियों के चलते कांग्रेस को अच्छा-खासा नुकसान हुआ था, वहीं इस बार भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। इसका सीधा फायदा भाजपा को होता नजर आ रहा है जो लंबे समय से इस सीट पर जीत दर्ज करती आ रही है। 17 नवंबर को इन दोनों बड़े दलों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला कर दिया है। बता दें कि उज्जैन दक्षिण में 31 जुलाई 2023 तक मतदाताओं की संख्या कुल 2,51,747 है जिनमें से करीब 1.27 लाख पुरुष और 1.25 लाख महिला वोटर हैं।

काफी बड़ी विधानसभा है

उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र काफी बड़ा और फैला हुआ है और यहां शहरी इलाकों के अलावा ग्रामीण वोटर्स का फैक्टर भी हावी होता है। इस विधानसभा क्षेत्र में करीब 84 गांव शामिल हैं, मुख्य रूप से मक्सी रोड, देवास रोड, इंदौर रोड, बड़नगर रोड, फ्रीगंज पुल और चिंतामन रोड शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार डॉक्टर मोहन यादव पर भरोसा जताया है और माना जा रहा है कि इस बार भी इनकी जीत पक्की है। हालांकि चुनाव में जनता का मत परिणाम के रूप में किस करवट बैठता है ये तो समय ही बताएगा।

इसी क्षेत्र में बाबा महाकाल मंदिर

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उज्जैन दक्षिण सीट इसीलिए भी हॉटसीट है क्योंकि इसी क्षेत्र में बाबा महाकाल का मंदिर आता है। ये एक धार्मिक नगरी है जहां के वोटर्स की भावना भी इसी से जुड़ी हुई है। जातिगत समीकरणों पर नजर डालें तो इस विधानसभा क्षेत्र में बेरवा, सिंधी, राजपूत और ब्राम्हण वोटर्स की संख्या अधिक है। 20 साल यानी पिछले 5 विधानसभा चुनावों में इस सीट पर भाजपा का कब्जा है, तो क्या इस बार कांग्रेस इस भारतीय जनता पार्टी की लहर को खत्म करने में सफल होगी या नहीं, इसकी तमाम जानकारी हम यहां आपको दे रहे हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article