Kunal Ghosh TMC: बीच लोकसभा चुनाव ममता बनर्जी ने टीएमसी के महासचिव पद से कुणाल घोष की छुट्टी कर दी है। कुणाल घोष को महासचिव पद से हटाने के बाद टीएमसी ने कहा कि उनके विचार पार्टी के विचारों से मेल नहीं खा रहे थे।
कुणाल घोष के खिलाफ एक्शन क्यों
टीएमसी की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, घोष की हालिया राय टीएमसी के आधिकारिक रुख के अनुरूप नहीं है। पार्टी ने स्पष्ट किया कि घोष के विचार व्यक्तिगत हैं और उन्हें पार्टी की स्थिति से नहीं जोड़ा जाना चाहिए। इससे पहले, घोष को पार्टी के प्रवक्ता के रूप में उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया था।
टीएमसी के खिलाफ खोल रखे थे मोर्चा
बता दें कि कुणाल घोष कुछ दिनों से टीएमसी के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाए हुए थे। कुणाल घोष बीजेपी के उम्मीदवारों की तारीफ भी कर रहे थे। जिसकी वजह से ममता बनर्जी समेत, पूरी टीएमसी नाराज थी। टीएमसी ने यह कदम कोलकाता उत्तर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार तापस रॉय के साथ उनके मंच साझा करने और उनकी प्रशंसा करने के कुछ घंटों बाद उठाया। अटकलें हैं कि कुणाल घोष बीजेपी के साथ जा सकते हैं।
