इलेक्शन

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll: आज चुनाव तो किसकी सरकार? मोदी 400 के पार या होगी राहुल की वापसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2024, 11:01 PM IST

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll: Lok Sabha Poll 2024 की तारीखों ऐलान के बाद सभी राजनीतिक दल रणनीति बनाने में व्यस्त हैं | जहां ओर BJP सत्ता बने रहने की कोशिश में लगी वहीं विपक्ष लगातार कोशिश कर रहा है कि मोदी सरकार को सत्ता से दूर कर परिवर्तन की लहर ला सके।

Times Now Navbharat ETG Opinion Poll: देश में लोकसभा चुनाव को लेकर माहौल गर्माया हुआ है। मोदी जहां 400 पार की बात कर रहे हैं, वहीं विपक्ष सत्ता वापसी के दावे कर रहा है। दावे पर दावे हो रहे हैं और आरोप पर आरोप। विपक्ष और सत्ता पक्ष के इन्हीं दावों के बीच टाइम्स नाउ नवभारत और ईटीजी ने चुनाव से पहले अपना ओपिनियन पोल जारी किया। जिसमें ये साफ हो जा रहा है कि अगर आज चुनाव हुए तो लोकसभा चुनाव में कौन जीतेगा। मोदी 400 के पार होंगे या फिर राहुल गांधी वापसी करेंगे।

कैसे हुआ सर्वे

टाइम्स नाउ एवं टाइम्स नाउ नवभारत की ग्रुप एडिटर इन चीफ नाविका कुमार ने यह ओपिनियन पोल जारी किया। इस सर्वे का सैंपल साइज है - 1 लाख 12 हजार 122 (1,12,122) है। इसमें 85% respondents के घरों पर जाकर डोर टु डोर सर्वे किया गया है। 15% सर्वे के रिजल्ट टेलीफोन के जरिये सामने आए हैं।

आज चुनाव तो किसे मिलेगी कितनी सीटें

  • केरल (20 सीट)- BJP:1, कांग्रेस: 9, CPM: 7, IUML: 2, अन्य: 1
  • तेलंगाना (17 सीट)- BRS:2, BJP: 5, कांग्रेस: 9, AIMIM: 1, अन्य: 0
  • कर्नाटक (28 सीट)- BJP:23, कांग्रेस: 4, JDS:1, अन्य: 0
  • आंध्र प्रदेश (25 सीट) - YSRCP:20, TDP:4, JSP:0, BJP:1, अन्य: 0
  • तमिलनाडु (39 सीट)- BJP:3, कांग्रेस: 6, DMK:21, AIDMK:2, अन्य: 7
  • छत्तीसगढ़ (11 सीट)- BJP:11, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • असम (14 सीट)- BJP:12, कांग्रेस: 1, AIUDF: 1, अन्य: 0
  • मध्य प्रदेश (29 सीट)- BJP:29, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • राजस्थान (25 सीट) - BJP:25, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • हरियाणा (10 सीट)- BJP:10, कांग्रेस: 0, AAP:0, अन्य: 0
  • हिमाचल प्रदेश (4 सीट)- BJP:4, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • पंजाब (13 सीट)- AAP:7, BJP:4, SAD: 0, कांग्रेस: 2, अन्य: 0
  • दिल्ली (7 सीट)- BJP:7, AAP:0, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • गोवा (2 सीट) - BJP:2, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • नॉर्थ ईस्ट असम को छोड़कर (11 सीट) - BJP: 5, कांग्रेस: 1, अन्य: 5
  • ओडिशा ( 21 सीट) - BJP:10, कांग्रेस: 0, BJD:11, अन्य: 0
  • पश्चिम बंगाल (42 सीट)- BJP:22, TMC:19, CPIM: 0, कांग्रेस: 1, अन्य: 0
  • झारखंड (14 सीट)- BJPL:13, JMM:0, कांग्रेस: 0, AJSU:1, अन्य: 0
  • बिहार (40 सीट) - BJP:17, JDU:15, RJD: 2, कांग्रेस: 0, LJP:5, अन्य: 1
  • गुजरात (26 सीट)- BJP:26, कांग्रेस: 0, AAP:0, अन्य: 0
  • महाराष्ट्र (48 सीट)- BJP:30, शिवसेना (शिंदे): 5, NCP (अजित पवार): 2, कांग्रेस: 1, शिवसेना (UBT): 8, NCP (शरद पवार): 2, अन्य: 0
  • उत्तर प्रदेश (80 सीट) - BJP:73, SP:4, कांग्रेस: 0, BSP:0, अन्य: 3
  • केंद्रशासित प्रदेश (दिल्ली, लद्दाख छोड़कर) (6 सीट)- BJP:4, कांग्रेस: 2, अन्य: 0
  • उत्तराखंड (5 सीट)- BJP: 5, कांग्रेस: 0, अन्य: 0
  • जम्मू कश्मीर- 6 सीट (लद्दाख के साथ)- BJP:3, कांग्रेस: 0, PDP: 0, NC: 3, अन्य: 0

आज चुनाव तो किसकी सरकार

कुल सीट- 543

  • NDA: 386 (366-406)
  • INDIA: 118 (108-128)
  • YSRCP:20 (19-20)
  • BJD:11 (10-12)
  • अन्य:8 (7-9)
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article