इलेक्शन

'NDA में कोई दरार नहीं, कल हमारी बैठक सब कुछ साफ हो जाएगा', बोले HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सुमन

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘हम’ (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने 5 अक्तूबर को दरभंगा में आयोजित दलित, अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में NDA को स्पष्ट संदेश दे दिया था।

Image

HAM के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन (X/@santoshmanjhi)

Bihar Elections 2025: बिहार सरकार के मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने NDA में सीटों के बंटवारे को लेकर जीतन राम मांझी की नाराजगी की खबरों पर बयान दिया है। संतोष ने कहा कि (NDA में) कोई दरार नहीं है। उन्होंने(जीतन राम मांझी) अपनी बातों और मांगों को जनता और कार्यकर्ताओं की चिंताओं को सामने रखा है। हम समझते हैं कि NDA इस बात को समझती है और सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। कल हमारी बैठक होगी और सब कुछ रात तक साफ हो जाएगा।

वहीं, आज मांझी ने एक ट्वीट कर संकेत दिया कि पार्टी को कम से कम 15 सीटें तो मिलनी ही चाहिए।

मांझी ने की थी 20-25 सीटों की डिमांड

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और ‘हम’ (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने 5 अक्तूबर को दरभंगा में आयोजित दलित, अति पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक संवाद कार्यक्रम में NDA को स्पष्ट संदेश दे दिया था। मांझी ने कहा कि आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को 20 से 25 सीटें चाहिए, ताकि उनकी आवाज विधानसभा में मजबूती से सुनी जा सके।

मांझी ने कहा कि अभी हमारी संख्या विधानसभा में सिर्फ चार है, इसलिए हम कमजोर हैं। अगर हमारे 20-25 विधायक जीत कर आते हैं तो हम अपने मुख्यमंत्री रहते समय जनता से किए 34 वादों को पूरा कर पाएंगे। उन्होंने अपने संबोधन में वादों की झलक भी दिखाते हुए कहा कि बिहार की लड़कियों की शिक्षा स्कूल से कॉलेज तक मुफ्त की जाएगी। सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1100 रुपये से बढ़ाकर 2000 रुपये की जाएगी। बिहार में 125 यूनिट फ्री बिजली योजना को खत्म कर बिजली पूरी तरह मुफ्त की जाएगी। मांझी के इस बयान को NDA में सीट बंटवारे से पहले सीधा दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार में दो चरणों में चुनाव

बता दें कि बिहार में मुख्य मुकाबला एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच है। राज्य में विधानसभा की 243 सीटों के लिए दो चरणों में 7 और 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। पहले चरण में 121 सीटों और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान होगा। जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित होंगे। हर बार की तरह इस बार भी बड़े-बड़े दिग्गज चुनाव लड़ते नजर आएंगे।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article