इलेक्शन

Bihar Election: तीसरी बार बिहार की राघोपुर सीट से लड़ेंगे तेजस्वी यादव चुनाव, 15 अक्टूबर को नामांकन!

Tejashwi Contest Raghopur Seat: बिहार में नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के वरिष्ठ नेता तीसरी बार बिहार की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह 15 अक्टूबर को वे नामांकन दाखिल करेंगे। ऐसी मीडिया रिपोर्टों के हवाले से जानकारी सामने आई है।

Image

तीसरी बार बिहार की राघोपुर सीट से लड़ेंगे तेजस्वी यादव (फाइल फोटो: X)

Tejashwi Contest Raghopur Seat: नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी के वरिष्ठ नेता तीसरी बार बिहार की राघोपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। वह 15 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करेंगे। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक ऐसा बताया जा रहा है। बता दें कि अभी तक महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं हुआ है।बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन में जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को कांग्रेस नेताओं के साथ मंथन किया।

तेजस्वी 2015 में पहली बार राघोपुर से विधायक बने थे। उस समय की महागठबंधन सरकार में वे बतौर उपमुख्यमंत्री सरकार में शामिल हुए थे। इसके बाद 2020 के चुनाव में भी उन्होंने राघोपुर से जीत दर्ज की। अब वे तीसरी बार वे वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतरने वाले हैं। नामांकन को लेकर पार्टी की ओर से तैयारी की गई है। नामांकन के बाद वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

वहीं सूत्रों के अनुसार पूरी तस्वीर के 'बहुत जल्द' साफ होने की उम्मीद है।यादव ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के साथ विस्तृत बातचीत की।बैठकों में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू और प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द पूरी तस्वीर साफ होने की उम्मीद है और सीटों के बंटवारे की घोषणा भी संभव है।सूत्रों का यह भी कहना है कि जो भी अंतिम निर्णय होगा, वह सभी घटक दलों के लिए सम्मानजनक होगा।कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने रविवार को दिल्ली रवाना होने से पहले पटना हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, राजग में सीट बंटवारा हो गया है। सोमवार की बैठक के बाद महागठबंधन में सीट बंटवारे की घोषणा हो सकती है।

कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि बहुत जल्द सब कुछ हल कर लिया जाएगा।कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा, 'महागठबंधन में घटक दलों के बीच सीटों की संख्या तय हो गई है, केवल कुछ सीटों पर पेंच फंसा है, इसे सुलझाने के लिए बातचीत चल रही है। उम्मीद है कि आज या कल सब कुछ तय हो जाएगा।'

उल्लेखनीय है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 70 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिनमें से केवल 19 पर जीत मिली थी। इस बार पार्टी कम से कम 60 सीटों पर दावा कर रही है। बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में - छह नवंबर और 11 नवंबर को होंगे। मतगणना 14 नवंबर को होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article