इलेक्शन

' इन्होंने मेरे साथ...' 20 दिन बाद सामने आए सूरत से लापता कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी, लगाए ये आरोप

Surat Congress Candidate Nilesh Kumbhani: गुजरात की सूरत लोकसभा सीट से 21 अप्रैल को कांग्रेस के निलेश कुम्भाणी का नामांकन खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को वहां से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने निलेश कुम्भाणी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Image

सूरत से कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी

Photo : Twitter

Surat Congress Candidate Nilesh Kumbhani: लोकसभा चुनाव में गुजरात की सूरत सीट पर हुए खेल के करीब 20 दिन बाद कांग्रेस उम्मीदवार निलेश कुम्भाणी सामने आए हैं। उन्होंने अपना नामांकन पत्र खारिज होने के बाद आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी ने 2017 में उनके साथ विश्वाासघात किया था। बता दें, गुजरात की सूरत सीट से 21 अप्रैल को कुम्भाणी का नामांकन खारिज होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी को वहां से निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था। इसके बाद कांग्रेस ने निलेश कुम्भाणी को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

अब निलेश कुम्भाणी ने कहा है कि वह इतने दिनों तक चुप थे क्योंकि वह कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख शक्तिसिंह गोहिल और राजकोट से लोकसभा उम्मीदवार परेश धनानी का सम्मान करते हैं। कुम्भाणी ने कहा, कांग्रेस नेता मुझ पर विश्वासघात का आरोप लगा रहे हैं लेकिन यह कांग्रेस ही थी जिसने 2017 के विधानसभा चुनाव में मेरे साथ पहले विश्वासघात किया था, जब सूरत की कामरेज विधानसभा सीट के लिए मेरा टिकट अंतिम क्षणों में रद्द कर दिया गया। यह कांग्रेस थी जिसने पहले गलती की, मैंने नहीं।

मैं यह नहीं करना चाहता था लेकिन...

निलेश कुम्भाणी ने दावा किया कि मैं यह नहीं करना चाहता था लेकिन मेरे समर्थक, कार्यालय कर्मचारी और कार्यकर्ता परेशान थे क्योंकि पार्टी सूरत में पांच स्व-घोषित नेताओं द्वारा संचालित की जा रही है और न तो वे काम करते हैं और न दूसरों को काम करने देते हैं। कुम्भाणी ने कहा, हालांकि, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस, इंडिया गठबंधन का हिस्सा है, लेकिन इन नेताओं ने उस वक्त आपत्ति जताई जब मैं यहां आप नेताओं के साथ प्रचार कर रहा था। यह पूछे जाने पर कि लोकसभा चुनाव में हुए घटनाक्रम क्या कांग्रेस से उनका प्रतिशोध था, कुम्भाणी ने कोई सीधा जवाब नहीं दिया और 2017 के राज्य विधानसभा चुनाव में टिकट रद्द किये जाने के अपने आरोप को दोहराया। कुम्भाणी, सूरत नगर निगम में कांग्रेस के पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने कामरेज सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह हार गए थे।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article