SP Candidates List for Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की घोषणा होने लगी है। समाजवादी पार्टी (SP) ने अब तक अपने उम्मीदवारों की तीन सूची जारी कर दी है। अब तक 32 सीटों पर सपा उम्मीदवार (SP Candidate List 2024) सामने आ चुके हैं। 'INDI' अलायंस में शामिल सपा उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 63 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए 17 सीटें मिली हैं। सपा ने अपनी पहली सूची 30 जनवरी को, दूसरी सूची 19 फरवरी को और तीसरी सूची 20 फरवरी को जारी की। पहली सूची में 16 उम्मीदवारों, दूसरी सूची में 11 और पांचवीं सूची में 5 प्रत्याशियों के नाम थे। सपा की पहली लिस्ट में 11 ओबीसी, 1 मुस्लिम, 1 दलित, 1 ठाकुर, 1 टंडन और 1 खत्री उम्मीदवार हैं।
Lok Sabha Election 2024: सपा की तीसरी सूची में 5 नाम
सपा ने 20 फरवरी को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। इसमें पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव को बदायूं सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारों की तीसरी सूची में कैराना से इकरा हसन, बदायूं से शिवपाल सिंह यादव, बरेली से प्रवीण सिंह ऐरन, हमीरपुर से अजेंद्र सिंह राजपूत और वाराणसी से सुरेंद्र सिंह पटेल को उम्मीदवार बनाया गया है।| सीट | उम्मीदवार |
| कैराना | इकरा हसन |
| बदायूं | शिवपाल सिंह यादव (पहले धर्मेंद्र यादव) |
| बरेली | प्रवीण सिंह ऐरन |
| हमीरपुर | अजेंद्र सिंह राजपूत |
| वाराणसी | सुरेंद्र सिंह पटेल |
Lok Sabha Election 2024: सपा की दूसरी सूची
सपा की दूसरी सूची 19 फरवरी को आई। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। सपा की इस लिस्ट में कई पुराने चेहरे हैं। गाजीपुर सीट से मुख्तार अंसारी को भाई अफजाल अंसारी को टिकट मिला है। मुजफ्फरनगर से हरेंद्र मलिक को उम्मीदवार बनाया गया है।| सीट | उम्मीदवार |
| मुजफ्फरनगर | हरेंद्र मलिक |
| आंवला | नीरज मौर्य |
| शाहजहांपुर | राजेश कश्यप |
| हरदोई | उषा वर्मा |
| मिश्रिख | रामपाल राजवंशी |
| मोहनलालगंज | आरके चौधरी |
| प्रतापगढ़ | एसपी सिंह पटेल |
| बहराइच | रमेश गौतम |
| गोंडा | श्रेया वर्मा |
| गाजीपुर | अफजाल अंसारी |
| चंदौली | वीरेंद्र सिंह |
Lok Sabha Election 2024: सपा उम्मीदवारों की पहली सूची
सपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची 30 जनवरी को जारी की। पहली सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा हुई। संभल सीट पर बर्क के निधन हो जाने के बाद इस सीट पर कोई और चेहरा सामने आएगा। बदायूं सीट से पहले धर्मेंद्र यादव को टिकट दिया गया था लेकिन तीसरी सूची में इस सीट पर शिवपाल सिंह यादव का नाम है।
| सीट | उम्मीदवार |
| संभल- | शाफीकुर रहमान बर्क |
| फिरोजाबाद- | अक्षय यादव |
| मैनपुरी- | डिंपल यादव |
| एटा- | देवेश शाक्य |
| बदायूं- | धर्मेंद्र यादव (अब शिवपाल यादव) |
| खीरी- | उत्कर्ष वर्मा |
| धौरहरा | आनंद भदौरिया |
| उन्नाव- | अनु टंडन |
| लखनऊ- | रविदास मेहरोत्रा |
| फर्रुखाबाद- | डॉ. नवल किशोर शाक्य |
| अकबरपुर- | राजाराम पाल |
| बांदा- | शिवशंकर सिंह पटेल |
| फैजाबाद- | अवधेश प्रसाद |
| अंबेडकर नगर- | लालजी वर्मा |
| बस्ती- | रामप्रसाद चौधरी |
| गोरखपुर- | काजल निषाद |
