Assembly Election 2024 Counting Date: चुनाव आयोग ने सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों में एक बड़ा बदलाव किया है। चुनाव आयोग ने सिक्कम और अरुणाचल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की तारीखों में बदलाव किया है। अब सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट 4 जून से पहले ही आ जाएगा।
2 जून को मतगणना
पहले सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना 4 जून को होनी थी, इसी दिन लोकसभा चुनाव के लिए भी काउंटिंग होनी है। अब नए बदलाव के तहत सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में मतगणना 2 जून को होगी।
क्यों बदली मतगणना की तारीख
सिक्कम और अरुणाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों के विधानसभा का कार्यकाल 2 जून को समाप्त हो रहा है। नतीजे पहले घोषित करने की वजह ये है कि आयोग चाहता है कि कार्यकाल समाप्त होने से पहले वहां नतीजे आ जाएं। ताकि सही समय पर सरकार का गठन हो सके।
कब होगी वोटिंग
बता दें कि चुनाव आयोग ने शनिवार को घोषणा की थी कि 60 सदस्यीय अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के लिए मतदान एक ही चरण में होगा। घोषणा के अनुसार, मतदाता 19 अप्रैल को वोट डालेंगे। सिक्किम में भी19 अप्रैल को एक ही चरण में 32 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे।
