इलेक्शन

जिस IAS अफसर को लेकर आजम खान ने किया था भद्दा कमेंट, उसी अधिकारी से घबराई SP पहुंची चुनाव आयोग

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 9, 2022, 07:14 PM IST

रामपुर में तैनात रहे एक IAS अफसर के बारे में सपा नेता आजम खान ने एक बार बेहद ही भद्दा कमेंट किया था, लेकिन आज समय ये है कि उसी अधिकारी की वजह से सपा में घबराहट है।

समय का फेर देखिए कि जिस IAS अफसर के बारे में सपा नेता आजम खान ने एक बार कहा था कि इनसे जूते साफ कराऊंगा आज उसी IAS अफसर आंजनेय कुमार सिंह को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई है। गौर हो कि आजम खान को साल 2019 में हेट स्पीच के एक मामले में रामपुर की एक अदालत ने 3 साल की सजा सुनाई है।

इस पूरी कहानी के बेहद महत्वपूर्ण किरदार हैं IAS अफसर आंजनेय कुमार सिंह, सपा के कद्दावर नेता आजम खान कभी इन्हीं आईएएस आंजनेय सिंह से नाराज थे और उन्हें लेकर गंदे और बेहद अशोभनीय कमेंट कर रहे थे।

मगर आजम खान का ये गंदे बोल उनपर अब भारी पड़ते दिख रहे हैं। ध्यान रहे है कि 2019 में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आंजनेय कुमार सिंह रामपुर में DM तैनात थे, थे, उस दौरान आजम खान लगातार आंजनेय सिंह पर निशाना साध रहे थे।

आजम खान ने मर्यादा लांघकर DM से जूते साफ कराने तक की बात कह दी थी

बताते है कि आजम खान ने भाषा की सारी मर्यादा लांघकर DM से जूते साफ कराने तक की बात कह दी थी जिसे लेकर भारी बवाल मचा था, इस मामले के बाद IAS अफसर आंजनेय कुमार ने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया और आजम खान के खिलाफ एक के बाद एक मुकदमे दर्ज होते चले गए।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article