इलेक्शन

Sam Pitroda: दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण बोले- 'सैम पित्रोदा का बयान शर्मनाक, जितने जूते मारो उतने कम'

Sam Pitroda: भारत में रहने वाले लोगों को लेकर कांग्रेस के सैम पित्रोदा ने विवादित नस्लीय टिप्पणी की थी। इसपर अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान शर्मनाक है। जितने जूते मारे जाएं, उतने कम हैं।

Image

सैम पित्रोदा का बयान शर्मनाक- लक्ष्मण सिंह

Photo : Twitter

Sam Pitroda: गांधी परिवार के खास और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके सैम पित्रोदा अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंहेरिटेन्स टैक्स को लेकर बयान दिया था, जिसे लेकर पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। अब सैम पित्रोदा द्वारा भारतीयों को लेकर दिए गये नस्लीय बयान के बाद से देश में राजनीति फिर गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने सैम पित्रोदा के बयान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला। लेकिन, अब कांग्रेस अपनों से ही घिर गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने भी सैम पित्रोदा के बयान पर हमला बोला है। उन्होंने एक्स कर कहा कि सैम पित्रोदा का बयान अत्यंत शर्मनाक है। इसमें जिनते जूत मारे उतने कम हैं।

बता दें, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा ने एक अखबार को दिए गए एक इंटरव्यू में विवादित बयान देकर कांग्रेस के लिए नई मुश्किल खड़ी कर दी थी। सैम पित्रोदा ने देश के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीयों की तुलना उनके रंग-रूप के अनुरूप की थी। सैम पित्रोदा ने कहा था कि उत्तर भारत के लोग सफेद गोरे जैसे दिखते हैं जबकि पूर्वी भारत के लोग चाइनीज जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत के लोग अफ्रीकी जैसे और पश्चिम भारत के लोग अरब जैसे दिखते हैं। उनका ये बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, भाजपा ने कांग्रेस और राहुल गांधी को जमकर घेरा। वहीं, अब कांग्रेस के लोग ही सैम पित्रोदा के बयान की निंदा कर रहे हैं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article