इलेक्शन

RJD Full List: मैदान में लालू की दो बेटियां, राजद ने 22 उम्मीदवारों पर लगाई मुहर; सीवान पर सस्पेंस... देखें पूरी लिस्ट

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 08:25 AM IST

RJD Candidates Full List: लालू यादव की दो बेटियां मीसा भारती और रोहिणी आचार्य इस बार लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में उतारी गई हैं। आरजेडी ने अपने 22 उम्मीदवारों के नामों पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। फिलहाल सीवान सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की गई है। इस रिपोर्ट में देखिए किसे किस सीट से टिकट मिला है।

Image

लोकसभा चुनाव के लिए राजद प्रत्याशियों की पूरी लिस्ट।

Photo : Times Now Digital

RJD Full List For Lok Sabha Chunav: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सूबे की 22 सीट पर औपचारिक रूप से अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। इस लिस्ट में लालू यादव की दो बेटियों मीसा भारती और रोहिणी आचार्य का नाम शामिल है। हालांकि अभी सीवान सीट पर फैसला होना बाकी है।

राजद के 22 उम्मीदवारों की सूची देखें

संख्यालोकसभा सीटउम्मीदवार का नाम
1गयाकुमार सर्वजीत पासवान
2नवादाश्रवण कुमार कुशवाहा
3सारणडॉ रोहिणी आचार्य
4जमुईअर्चना रविदास
5बांकाजय प्रकाश यादव
6पूर्णियाबीमा भारती
7दरभंगाललित यादव
8बक्सरसुधाकर सिंह
9सुपौलचन्द्रहास चौपाल
10पाटलिपुत्रडॉ मीसा भारती
11वैशालीविजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला
12औरंगाबादअभय कुमार कुशवाहा
13हाजीपुरशिवचंद्र राम
14अररियाशाहनवाज़ आलम
15जहानाबादडॉ सुरेंद्र प्रसाद
16मुंगेरअनीता देवी महतो
17उजियारपुरआलोक कुमार मेहता
18सीतामढ़ीअर्जुन राय
19मधुबनीमो० अली अशरफ फातमी
20वाल्मीकिनगरदीपक यादव
21शिवहररितु जयसवाल
22मधेपुराकुमार चन्द्र दीप
23सीवान

बिहार की 40 सीटों पर बंटवारे का समीकरण

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर बनी सहमति के अनुसार राजद राज्य की 40 लोकसभा सीट में से 26, कांग्रेस नौ और वाम दल पांच सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। राजद की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा हस्ताक्षरित पार्टी के उम्मीदवारों की सूची को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंजूरी दी है।

मुकेश सहनी की पार्टी को राजद ने दिया तीन सीट

पिछले सप्ताह राजद ने बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी की पार्टी के साथ समझौता कर उनकी विकासशील इंसान पार्टी को अपने हिस्से की तीन सीटें दी थीं। राजद ने मंगलवार को 22 सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की, जिनमें पांच सीट पर शुरुआती दो चरणों में चुनाव होना हैं। पार्टी उम्मीदवार पहले ही अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। इसके अलावा, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य (सारण), सुधाकर सिंह (बक्सर), अली अशरफ फातमी (मधुबनी) और सुरेंद्र प्रसाद (जहानाबाद) सहित कई अन्य उम्मीदवारों के नामों को पहले ही लालू मंजूरी दे चुके हैं।

पूर्णिया और मधेपुरा से किसे बनाया उम्मीदवार?

सूची में अनिता कुमारी महतो (मुंगेर) का भी नाम भी शामिल है। राजद उम्मीदवारों में शामिल कुमार सर्वजीत (गया), श्रवण कुमार कुशवाहा (नवादा), बीमा भारती (पूर्णिया), अर्चना रविदास (जमुई) और अभय कुशवाहा (औरंगाबाद) पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर चुके हैं। राजद द्वारा जारी सूची के मुताबिक, अन्य घोषित उम्मीदवारों में जय प्रकाश यादव (बांका), ललित यादव (दरभंगा), सुधाकर सिंह (बक्सर), चंद्रहास चौपाल (सुपौल), विजय कुमार शुक्ला (वैशाली), अभय कुमार कुशवाहा (औरंगाबाद), शिवचंद्र राम (हाजिपुर), शाहनवाज आलम (अररिया), सुरेंद्र प्रसाद (जहानाबाद), आलोक कुमार मेहता (उजियारपुर), अर्जुन राय (सीतामढ़ी), दीपक यादव (वाल्मीकिनगर), रितु जयसवाल (शिवहर) और कुमार चंद्रदीप (मधेपुरा) के नाम शामिल हैं।

सूची के मुताबिक, राजद ने गया (सुरक्षित) सीट से कुमार सरजीत पासवान, नवादा से श्रवण कुमार कुशवाहा, सारण से रोहिणी आचार्य, जमुई सुरक्षित सीट से अर्चना रविदास, बांका से जयप्रकाश यादव, पूर्णिया से बीमा भारती, दरभंगा से ललित यादव, बक्सर से सुधाकर सिंह, सुपौल से चंद्रहास चौपाल, पाटलिपुत्र से निशा भारती, वैशाली से विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बिहार में सभी सात चरणों में होगा मतदान

हाजीपुर (सुरक्षित) सीट से शिवचंद्र राम, अररिया से शाहनवाज आलम, जहानाबाद से सुरेंद्र प्रसाद, मुंगेर से अनीता देवी महतो, उजियारपुर से आलोक कुमार मेहता, सीतामढ़ी से अर्जुन राय, मधुबनी से मोहम्मद अली अशरफ फातमी, वाल्मीकिनगर से दीपक यादव, शिवहर से रितु जायसवाल, मधेपुरा से कुमार चंद्रदीप को उम्मीदवार घोषित किया है। बिहार की 40 लोकसभा सीट पर मतदान सात चरणों में 19, 26 अप्रैल, सात, 13, 20, 25 मई और एक जून को होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article