इलेक्शन

Rajasthan Chunav: बीजेपी को मिला महाराणा प्रताप के वंशज का साथ, विश्वराज सिंह मेवाड़ को नाथद्वारा से उतारा चुनाव मैदान में

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 06:45 PM IST

Kunwar Vishwaraj Singh Mewar Nathdwara Election 2023 Profile: महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने के नामचीन सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को बीजेपी ने राजस्थान विधानसभा चुनाव में नाथद्वारा से टिकट दिया। इस राजघराने से 30 साल बाद कोई सदस्य बीजेपी से जुड़ा।

Image

महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ चुनाव मैदान में

Rajasthan Kunwar Vishwaraj Singh Mewar Nathdwara Election 2023 Profile: महाराणा प्रताप के वंशज और मेवाड़ राजघराने के नामचीन सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ 17 अक्टूबर को बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी ने तुरंत उन्हें राजस्थान विधानसभा चुनाव में उतार दिया। नाथद्वारा से उम्मीदवार बना दिया। कांग्रेस ने यहां से डॉक्टर सीपी जोशी को उम्मीदवार बनाया है। विश्वराज के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ चित्तौड़गढ़ से सांसद रह चुके हैं। वह बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे और रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की थी। चित्तौड़गढ़ से उनकी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड आज भी कायम है, कोई नहीं तोड़ पाया है। वर्ष 1989 में वह 1 लाख 90 हजार से अधिक वोटों से जीते थे। हालांकि वह बाद में कांग्रेस से जुड़ गए थे और उन्हें अगले चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। बीजेपी को महेंद्र सिंह मेवाड़ के बेटे विश्वराज सिंह मेवाड़ से बड़ी उम्मीद है वह न केवल अपनी सीट जीतेंगे बल्कि आस-पास के सीटों पर भी जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। राजनीतिक पंडितों का मानना है कि उनके बीजेपी में शामिल होने से उदयपुर की नहीं बल्कि मेवाड़ की राजनीति पर बड़ा असर पड़ेगा। तीन दशक बाद इस राजघराने का कोई सदस्य बीजेपी से जुड़ा है।

जानें कौन हैं विश्वराज सिंह मेवाड़

महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ राजघराने के अंतिम महाराणा भगवत सिंह के पौत्र हैं। उनके दो बेटे महेंद्र सिंह मेवाड़ और अरविंद सिंह मेवाड़ हैं। विश्वराज सिंह मेवाड़ के पिता महेंद्र सिंह मेवाड़ चित्तौड़गढ़ से बीजेपी सांसद रह चुके हैं। पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ इन दिनों पीछोला झील में बड़ी पाल के पास समोर बाग में रहते हैं। जबकि विश्वराज सिंह मेवाड़ का परिवार देश का आर्थिक राजधानी मुंबई में रहता है। महेंद्र सिंह मेवाड़ के छोटे भाई अरविंद सिंह मेवाड़ अपने पुत्र लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के साथ सिटी पैलेस के पास बने राजमहल में रहते हैं। लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सीधे तौर पर राजनीति से नहीं जुड़े हैं। लेकिन राज्यपाल कलराज मिश्र ने उन्हें अपना सलाहकार बनाया हुआ है। विश्वराज सिंह के दादा महाराणा भगवत सिंह 1969 में सर्वसम्मति से विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष भी बने थे।

अजमेर में स्कूल शिक्षा, मुंबई में कॉलेज की पढ़ाई

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने की स्कूली शिक्षा अजमेर से हुई और इसके बाद मुंबई चले गए। वहीं कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। 30 साल बाद परिवार के किसी सदस्य के फिर से राजनीति में आने पर उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में हर नागरिक को साथ देना चाहिए और हाथ बढ़ाना चाहिए। इसलिए मैं भी आया हूं। माना जा रहा है कि विश्वराज सिंह को राजनीति में लाने में सांसद दिया कुमारी का बड़ा हाथ है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article